दिल्ली में यमुना किनारे छठ पूजा से हाईकोर्ट का इनकार, कहा-ऐसे जहरीले पानी में बीमार हो जाएंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को यमुना नदी में छठ पूजा की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने कहा यमुना का पानी इतना गंदा है, अगर लोग उसमे घुसकर पूजा करेंगे तो बीमार पड़ जाएंगे। इसलिए हम इसकी इजाजत नहीं दे सकते। यमुना नदी के किनारे पूजा करने की जगह अन्य घाटों और निर्धारित स्थानों पर पूजा की जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने यमुना नदी में प्रदूषण को देखते हुए छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा रखा है। प्रतिबंध हटाने के लिए पूर्वांचल नवनिर्माण संस्थान ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। बुधवार को कोर्ट ने इस पर विचार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि हम ऐन वक्त पर कोई आदेश नहीं दे सकते। रातों–रात यमुना साफ नहीं हो सकती। यमुना का पानी इतना गंदा है। लोग उसमें घुसकर पूजा करेंगे तो बीमार हो जाएंगे।

यमुना में चारों ओर झाग

हर साल यमुना नदी को प्रदूषणमुक्त करने की बात होती है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। नदी में चारों ओर झाग ही झाग नजर आ रहा है। इसका कारण औद्योगिक कचरे का यमुना में आना है। पिछले कुछ वर्षों में इसी झाग भरे पानी में लोग छठ पूजा करते नजर आए थे। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे प्रदूषित पानी में नहाने से लोग कई तरह की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। जो लोग पहले से ही दमा, त्वचा आदि रोग से पीड़ित हैं, उनके लिए तो खतरा और भी बढ़ जाता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।