पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शरण में पहुंचे भाजपा के बांका, कहा-‘आगे की नैय्या पार कर देना’ और ‘अक्षत के लिए माफ कर देना’

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का एक फोटो सामने आया है, जिसमें वे पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की शरणों में नजर आ रहे हैं। फोटो देखकर लोग कह रहे हैं कि शायद मिश्राजी ने बाबा बागेश्वरधाम से यह आशीष मांगा हो कि एक साल तो जैसे-तैसे काट दी, अब आगे की नैय्या पार लगा दो।

दरअसल बागेश्वरधाम के संस्थापक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मोहनखेड़ा में होनेवाली कथा के लिए इंदौर पधारे हैं। उन्हें भाजपा के नए धनपति युवा नेता अक्षत चौधरी ने बुलाया है। नगर अध्यक्ष मिश्राजी उनसे मिलने पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इसी दौरान का फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। इस देखकर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता तरह-तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मिश्राजी ने अपने एक वर्ष का कार्यकाल जिस तरह से गुजारा है, अब उनकी मदद भगवान की कर सकते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

अक्षत चौधरी को भाजयुमो अध्यक्ष का इंतजार

इन दिनों भाजयुमो नगर अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही है। कहा जाता है कि भाजपा के बांका ने अक्षत चौधरी को अध्यक्ष बनाने का वादा किया है, लेकिन इससे वे डंवाडोल हो रहे हैं। पिछले दिनों इसको लेकर अक्षत और उनका विवाद भी हुआ था और बांका ने कह दिया था कि बहुत लोग हैं, तुमको अध्यक्ष नहीं बनाऊंगा। तब अक्षत ने भी कह दिया था कि अब पोस्टर-बैनर किसी और से बनवा लेना और कार्यकर्ता भी जुटा लेना।

लोग कह रहे-अक्षत के लिए तो नहीं मांग रहे माफी

फोटो देख भाजपा में इस बात की भी चर्चा है कि सुमित मिश्रा कहीं पं.धीरेंद्र शास्त्री से यह तो नहीं कह रहे कि बाबा मुझे माफ कर देना, मैं अक्षत को भाजयुमो अध्यक्ष नहीं बना पाऊंगा। पहले मैंने अक्षत से वादा किया था, लेकिन बाद में मेरा मन बदल गया। वैसे भी मेरा मन बार-बार बदलता रहता है।

एक साल में इंदौर में संगठन का कर दिया बंटाधार

सुमित मिश्रा ने हाल ही में अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा किया है। लोग कह रहे हैं कि उन्होंने इस अवधि में भाजपा का बंटाधार कर दिया। उनके कार्यकाल में जितने विवाद हुए, उतने तो इंदौर भाजपा के इतिहास में कभी नहीं हुए। इतना ही नहीं पहली बार ही भाजपा कार्यालय पर नगर अध्यक्ष का पुतला जला और कालिख भी पुत गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।