लखनऊ। समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन ने केंद्र सरकार पर बड़ा जुबानी हमला बोला है। इकरा हसन ने कहा कि आज विपक्ष के लोग आवाज उठा रहे हैं कि एलओपी को नहीं बोलने दिया जा रहा है, लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है, तो उन पर एक तरफा कार्रवाई हो रही है, यह लोकतांत्रिक नहीं है।
इकरा हसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि पीएम मोदी ट्वीट में वर्ल्ड टू बिगेस्ट डेमोक्रेटिक की बात कर रहे हैं, तो कैसे रहेगा हमारा देश ‘बिगेस्ट डेमोक्रेटिक‘ जब रोज इस तरीके से लोकतंत्र का गला घोटा जाएगा। उन्होने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है। यूएस ट्रेड डील को लेकर इकरा हसन ने कहा कि, इस तरह जलील करके, घुटनों पर लाकर, अपनी शर्त मनवाकर जो डील हुई है, उससे हमारे पूरे देश का सिर झुका है। इसमें मौजूदा सरकार की विदेश नीति फेल रही है, जिस तरह से सरकार ने हालात पैदा किए हैं, उसका असर इकोनॉमी पर और विदेश रणनीति पर दिखा रहा है।
👉 यह भी पढ़ें:
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बिगड़े बोल, पीएम मोदी को बता दिया आतंकवादी, फिर खुद ही देने लगे सफाई
- डीसी बोर्ड ने बदल दिया डेली कॉलेज का संविधान, कलेक्टर के पास शिकायत लेकर पहुंचे ओल्ड डेलियंस, एडीएम पवार करेंगे जांच
- कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश का केंद्र पर वार, कहा-परिसीमन जोड़ महिला आरक्षण को टाल रही सरकार


