भाजपा कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी- हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का जनादेश है एकजुटता, एक है तो सेफ हैं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बंपर जीत के बाद पीएम मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने भाजपा कार्यर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हरियाणा के बाद महाराष्ट्र के चुनाव का जनादेश है एकजुटता। हम एक हैं तो सेफ हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र देश का 6वां राज्य है जिसने भाजपा को लगातार तीन बार जनादेश दिया है। गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और एमपी में हम लगातार तीन बार जीत चुके हैं। बिहार में भी एनडीए को तीन बार लगातार जनादेश मिला है। जनता का हमारे सुशासन के मॉडल पर भरोसा है। इसे बनाए रखने के लिए हम कोई कसर नहीं रखेंगे। महाराष्ट्र इस देश के लिए बहुत जरूरी ग्रोथ इंजन है। इसलिए यहां के लोगों ने जो जनादेश दिया है।

धोखेबाजों को जनता ने नकार दिया

पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने धोखेबाजों को नकार दिया और उन्हें सजा दी है। हम विकास और विरासत साथ लेकर चलते हैं। कांग्रेस को सालों तक मराठी भाषा की सेवा का मौका मिला, लेकिन इन लोगों ने कुछ नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी वाले देश के बदलते मिजाज को नहीं समझ पा रहे हैं। ये लोग सच्चाई को स्वीकार करना ही नहीं चाहते। पीएम ने कहा देश का वोटर नेशन फर्स्ट की भावना के साथ है, जो कुर्सी फर्स्ट का सपना देखते हैं उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करता।

कांग्रेस ने जनता को गुमराह किया

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने की हर कोशिश की, लेकिन इनके झूठे वादे नहीं चले। पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ एक ही संविधान चलेगा और वो है भारत का संविधान है। कांग्रेस और उसके साथियों ने जम्मू–कश्मीर में अनुच्छेद 370 की दीवार बनाने का काम किया। यह संविधान का अपमान था। महाराष्ट्र ने उनको बता दिया कि ऐसा नहीं चलेगा।

अर्बन नक्सलवाद से सतर्क रहना जरूरी

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए देश की जनता नहीं बल्कि खुद का परिवार महत्वपूर्ण है। दक्षिण में जाकर उत्तर को गाली देना और उत्तर में जाकर दक्षिण को गाली देना और विदेश में जाकर देश को गाली देना। यही कांग्रेस परिवार की सच्चाई बन गई। आज कांग्रेस का अर्बन नक्सलवादी भारत के सामने चुनौती बन गया। इसका रिमोट कंट्रोल विदेश में है। इससे बचने की जरूरत है।

जातिवाद का जहर घोल रही कांग्रेस

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सामाजिक न्याय की भावना को चूर-चूर कर दिया है। कांग्रेस का ये परिवार खुद की सत्ता की भूख मिटाने के लिए जातिवाद का जहर फैला रहा है। एक परिवार की सत्ता भूख इतने चरम पर है कि वे खुद की पार्टी को ही खा गए। पुराने नेता आज भी पुरानी कांग्रेस को ढूंढ़ रहे हैं। इसलिए कांग्रेस में आंतरिक रूप से आग बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।