लंबे समय बाद फॉर्म में दिखे विराट कोहली, पर्थ टेस्ट में बनाई सेंचुरी, तोड़े कई रिकॉर्ड

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

पर्थ। भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे पॉपुलर बल्लेबाज विराट कोहली पर्थ टेस्ट में लंबे समय बाद फॉर्म में दिखे। पहली पारी में पांच रन बनाकर आउट होने वाले कोहली ने दूसरी पारी में अपना 30 वां टेस्ट शतक जड़ दिया। करीब 17 महीने बाद कोहली ने यह कारनामा किया है। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

कोहली अब ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली का ऑस्ट्रेलिया में यह सातवां टेस्ट शतक है, जबकि सचिन ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया में छह शतक लगाए थे। इतना ही नहीं कोहली का ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट प्रारूप में यह छह साल बाद पहला शतक है। उन्होंने इससे पहले अंतिम बार 2018 में शतक लगाया था।

👉 यह भी पढ़ें:

कोहली के इस शतक का क्रिकेट प्रेमियों को भी इंतजार था। लंबे समय से वे फॉर्म में नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट से पहले इस साल उन्होंने छह टेस्ट मैच खेले और 22.72 के औसत से 250 रन बनाए थे जिसमें एक अर्धशतक शामिल था।

सचिन से भी आगे निकले विराट

विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर विराट का 7वां शतक है। विराट ने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा है। सचिन ने 38 पारियों में 6 शतक मारे हैं। विराट के 27 पारी में 7 शतक हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर की बराबरी कर ली है। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हीं के घर में सात टेस्ट शतक लगाए हैं। वहीं, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने क्रमशः इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में छह–छह टेस्ट शतक लगाए हैं।

जुलाई 2023 में लगाया था शतक

विराट कोहली ने टेस्ट में आखिरी शतक जुलाई 2023 में लगाया था। वेस्टइंडीज दौरे पर विराट के बल्ले से वह शतक निकला था। अब 17 महीने बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने टेस्ट में शतक लगाया है। 2019 तक विराट के टेस्ट में 27 शतक थे। इसके बाद से यह उनका तीसरा ही शतक है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।