इजराइल और हिजबुल्लाह में युद्ध विराम; भारत ने किया स्वागत
इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच हुए युद्ध विराम समझौते पर भारत ने भी प्रतिक्रिया दी है युद्ध विराम समझौते का भारत ने स्वागत किया है.भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट लिखकर युद्ध विराम का स्वागत किया है.

जायसवाल ने लिखा, हम इसराइल और लेबनान के बीच घोषित युद्ध विराम का स्वागत करते हैं. हमने हमेशा तनाव कम करने, संयम बरतने और बातचीत और कूटनीति के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है. हमें उम्मीद है कि इन घटनाक्रमों से व्यापक क्षेत्र में शांति और स्थिरता आएगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिजबुल्लाह और इजराइल बीच हुए युद्ध विराम समझौते की घोषणा की थी
👉 यह भी पढ़ें:
- माली में आतंकी हमलों पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया: रक्षा मंत्री सादियो कामारा के निधन पर जताया शोक, आतंकवाद के खिलाफ दोहराई प्रतिबद्धता
- रक्षा खर्च में भारत की बड़ी छलांग: दुनिया के शीर्ष पांच देशों में मजबूत जगह
- नकद और डिजिटल का संतुलन: भारत की अर्थव्यवस्था में दोनों का साथ बना मजबूत आधार
- भारत में बढ़ेगा अमीरी का ग्राफ: 2031 तक अरबपतियों की संख्या में तेज उछाल का अनुमान


