ओम बिरला की बेटी की शादी में भूमाफिया दीपक मद्दा, वीवीआईपी की सुरक्षा में आखिर किसने लगाई सेंध

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद से ही भूमाफिया दिलीप सिसोदिया उर्फ दीपक मद्दा फिर से इंदौर के लोगों को लूटने में लग गया है। जैसा कि पहले से ही अंदेशा था बाहर आते ही उसने अपनी नई गैंग बना ली है, जिसमें कुछ मंत्रियों व नेताओं के खास लोग तथा पुलिस-प्रशासन के लाइजनर शामिल हैं। इस भूमाफिया की हिम्मत तो देखिए कि यह हाल ही में दिल्ली में हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी की शादी में पहुंच गया। यह सीधे-सीधे एक वीवीआईपी की सुरक्षा में सेंध है।

सूत्र बताते हैं कि कुख्यात प्रॉपर्टी दलाल और खुद को लाइजनर कहने वाले गोलू पाटनी उसे ओम बिरला की शादी में लेकर गया था। कांग्रेस से जुड़े गोलू पाटनी के कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से अच्छे संबंध हैं। गोलू पाटनी का नाम कई जमीन घोटालों में सामने आ चुका है। वह दीपक मद्दा के साथ बड़ा खेल कर चुका है। अब यह नई गैंग फिर से इंदौर शहर के लोगों को लूटने में जुट गई है। दीपक मद्दा अपने नए और पुराने सहयोगियों के माध्यम से जमीन के पुराने विवाद निपटाने के साथ ही किसी बड़े घोटाले को अंजाम देने की जुगत में है। हाल ही में आईडीए से छूटी स्कीम 171 के कई प्लॉट के मामले वह निपटा रहा है।

त्रिशला सहित कई मामलों में साथ है पाटनी

उल्लेखनीय है कि दीपक मद्दा पर शहर की सैकड़ों कॉलोनियों में घोटाले के केस दर्ज हैं। अयोध्यापुरी, पुष्प विहार से लेकर हीना पैलेस के अलावा अन्य संस्थाओं की जमीनों में भी उसी ने हेरफेर की है। प्रशांत गृह निर्माण के साथ-साथ त्रिशला गृह निर्माण भी मद्दे के कब्जे में रही। त्रिशला गृह निर्माण में गोलू पाटनी की भी विशेष भूमिका है और उससे जुड़े लोगों को भी सदस्य बना रखा है। सूत्रों के अनुसार त्रिशला गृह निर्माण में गोलू पाटनी के माध्यम से मनीष शहारा का पैसा लगा है। चूंकि मामला विवादित था इसलिए शहारा ने गोलू पाटनी के परिवार के परिवार के लोगों के नाम सदस्यों के रूप में दिए थे। यह मामला जब पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पास गया तो उन्होंने इसमें हस्तक्षेप करने से मना कर दिया और कह दिया कि ऐसे मामले में कोताही नहीं बरतेंगे।

हर तरह की जालसाजी कर चुका है मद्दा

जमीन से जुड़े हर तरह के घोटाले कर चुका है दीपक मद्दा। विभिन्न विभागों के फर्जी दस्तावेज बनाने में भी उसे महारत हासिल है। मद्दा ने जमीन घोटाला कर 6.40 करोड़ की संपत्तियां खरीदी। मजदूर पंचायत, देवी अहिल्या श्रमिक कामगार और कल्पतरू सोसायटी में घोटाला किया है। मजदूर पंचायत सोसायटी में नसीम हैदर की मदद से मद्दा ने हनी और टनी को ढाई-ढाई एकड़ जमीन दो-दो करोड़ रुपए में बेची, जिसकी बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपए थी। इसी तरह देवी अहिल्या सोसायटी में रणवीर सिंह सूदन के साथ मिलकर यहां की चार एकड़ जमीन का सौदा सिम्पलेक्स कंपनी के नाम कर दिया। यह सौदा चार करोड़ में हुआ और इसमें काफी घपला हुआ। मद्दा ने कल्पतरू सोसायटी संस्था से सौदा किया। हिना पैलेस में 21 हजार वर्गफीट जमीन पर 50 हजार वर्गफुट का निर्माण कर संस्था सदस्यों को 15 साल में फ्लैट बनाकर देने का एग्रीमेंट पैसे खुद रख लिए। इसी पैसे से बिचौली मर्दान में संपत्ति लेकर अपने रिश्तेदार के नाम कर दिए। इसी तरह 1.88 करोड़ रुपए मद्दा ने कहीं और लगा दिए।

मद्दा के खिलाफ लग चुकी है रासुका

सहकारिता विभाग की शिकायत पर मद्दा के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने कल्पतरू सोसायटी में 4.89 करोड़ रुपए के घोटाले का केस दर्ज किया था। इसी मामले में वह 3 अप्रैल 2023 को गिरफ्तार हुआ था। इसी बीच ईडी ने भी मनी लांण्ड्रिंग में केस दर्ज कर जेल से ही उसकी सुपुर्दगी ले ली। जब भूमाफिया अभियान चला था तब मद्दा के खिलाफ आधा दर्जन एफआईआर हुई थी। प्रशासन ने रासुका लगाकर उसे जेल भेज दिया था। रासुका रद्द होने के बाद वह बाहर आया लेकिन क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।

अपर मुख्य सचिव के नाम से बनवाया था फर्जी दस्तावेज

दीपक मद्दा फर्जी दस्तावेज बनवाने में भी माहिल है। उसने तत्कालीन अपर मुख्य सचिव (गृह) डॉ.राजेश राजौरा के फर्जी हस्ताक्षर से रासुका निरस्ती का पत्र बना लिया था। खजराना थाने में उसके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है। मद्दा के विरुद्ध खजराना थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ था।डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय ने रिपोर्ट बनाई थी। उसमें दीपक द्वारा बनाए फर्जी पत्र का खुलासा हुआ था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मद्दा की तलाश की लेकिन वह फरार हो गया।

मामले की जांच कर सहयोगियों पर हो कार्रवाई

इस कुख्यात भूमाफिया का इस तरह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की बेटी की शादी में पहुच जाना कई सवाल खड़े करता है। अगर वह दिल्ली में वीवीआईपी की शादी में पहुंच सकता है तो इंदौर-भोपाल के अफसरों के यहां उसकी पहुंच का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिर कौन-कौन उसे सहयोग दे रहा है। इतना ही नहीं इसकी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई भी होनी चाहिए, ताकि इंदौर के लोगों को ठगने से बचाया जा सके।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव, जानें क्यों थे रुके

मध्य प्रदेश में 9 साल बाद छात्र संघ चुनाव होंगे। जानें क्यों रुके थे ये चुनाव और अब कैसे होंगे।

इंदौर में सेमी-कंडक्टर उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, निवेश के लिए आमंत्रण

इंदौर में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 'मध्य प्रदेश-सेमीकॉन' का आयोजन होगा।

इंदौर में H1N1 का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

इंदौर में स्वाइन फ्लू का दूसरा मामला सामने, स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की। जानें संक्रमण की स्थिति।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए भाजपा अध्यक्ष ने सुझाए स्थान। कांग्रेस की तैयारियों के बीच पत्र लिखा।

ATF की कीमतों में 5.46% की वृद्धि, हवाई किराए में बढ़ोतरी संभव

विमान ईंधन की कीमतों में वृद्धि से हवाई यात्रा महंगी हो सकती है। ATF दर ₹121.28 प्रति लीटर हुई।

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी का आलोचकों को जवाब

भारत की 7.8% GDP ग्रोथ पर PM मोदी ने आलोचकों को जवाब दिया। इसे वैश्विक चुनौतियों के बीच असाधारण उपलब्धि बताया।

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव: नामांकन 16 सितंबर, मतदान 29 को

इंदौर वार्ड 58 और 60 उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मतदान 29 सितंबर और परिणाम 3 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 11 की मौत, कई घायल

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 11 लोगों की मौत। फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। मुआवजे की घोषणा की गई।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह

कांग्रेस ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए डेली कॉलेज से जगह मांगी। संघ के कार्यक्रम के बाद यह अनुरोध किया गया है।

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी: 47.7 लाख नाम बाहर, 30 सितंबर तक ऐसे जुड़वाएं अपना नाम

दिल्ली ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है, जिसमें से 47.7 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। छूटे हुए वोटर 30 सितंबर 2026 तक अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में किशोरी से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा से कश्मीरी गेट आ रही स्लीपर बस में गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8% रही। यह वृद्धि दर RBI के 7.0% के अनुमान से कहीं बेहतर दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश: ओरछा में बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति का मंथन, संगठन विस्तार की बनी रणनीति

ओरछा में आयोजित बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन विस्तार और 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत मंथन किया गया।

गायक अंकित बालियान हत्याकांड: शामली में पुलिस मुठभेड़ में 2 शूटर ढेर

अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस और यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शूटरों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

कर्नल सोफिया मामला: मंत्री विजय शाह को SC से झटका, अभियोजन मंजूरी में दखल से इनकार

कर्नल सोफिया मामला में सुप्रीम कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन मंजूरी प्रक्रिया में दखल देने से इनकार कर दिया है।

मारुति सुजुकी की छोटी EV e-Sky जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 310 किमी रेंज

सुजुकी ई-स्काई इलेक्ट्रिक कार के प्रोडक्शन मॉडल से पर्दा उठ गया है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 310 किमी की ड्राइविंग रेंज देती है।

भारतीय नौसेना में कमीशन हुआ ‘INS निपुण’, गहरे समुद्र में अभियानों को मिलेगी मजबूती

भारतीय नौसेना में स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल आईएनएस निपुण कमीशन हो गया है। यह अत्याधुनिक पोत गहरे समुद्र में डाइविंग और बचाव अभियानों को सशक्त बनाएगा।

राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना

राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया है। कमलनाथ और जीतू पटवारी ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया।

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन का नया खाका, 42 सेक्टरों में बंटेगा पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर

इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन रीजन के तहत 42 सेक्टरों का नया विकास खाका तैयार किया गया है, जिससे 6 जिलों की कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा।

अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में दो बाबू और एक पटवारी की भूमिका, कार्रवाई की तैयारी

इंदौर में एआई से तैयार अपर आयुक्त के फर्जी आदेश मामले में जांच तेज हो गई है। इसमें दो बाबू और एक पटवारी की मिलीभगत सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई की तैयारी है।

MP Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, मध्य प्रदेश में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने 3 दिन का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम से 13 से अधिक जिलों में तेज वर्षा का दौर जारी रहेगा।

इंदौर: लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर से खुलेगी, जाम से मिलेगी राहत

इंदौर में लवकुश फ्लाईओवर की दूसरी भुजा सितंबर में यातायात के लिए खोली जाएगी। इससे उज्जैन मार्ग और बाणगंगा रूट पर लगने वाले भारी ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी।

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।