इस बार ही नहीं कई बार मस्जिद  कमेटी ने एएसआई को सर्वे से रोका

Date:

इस बार ही नहीं कई बार मस्जिद कमेटी ने एएसआई को सर्वे से रोका

संभल जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर मामले में हुई सुनवाई के दौरान एएसआई ने अपना जवाब देते हुए कोर्ट के सामने कई तथ्य रखे , जिसमें अहम् बिंदू ये रहा कि एएसआई की टीम को मस्जिद कमेटी ने सर्वे करने से कई बार रोका ।। जवाब में समय-समय पर एएसआई द्वारा विवादित स्थल का सर्वे करने का उल्लेख है। वहीं कई बार मस्जिद कमेटी ने एएसआई सर्वे की टीम को सर्वे करने से रोकने का जिक्र भी है।जवाब में जामा मस्जिद के केंद्रीय संरक्षित स्मारक होने का भी उल्लेख है।

कोर्ट में ASI: 'जामा मस्जिद में अवैध निर्माण.. संरचना में किया गया फेरबदल, कमेटी  ने कई बार सर्वे से रोका'।जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर के विवादित ...

इसमें यह भी बताया गया है कि वर्ष 1920 से विवादित स्थल एएसआई के संरक्षण में था। एएसआई द्वारा कहा गया है कि मस्जिद के संरचना में फेरबदल किया गया है। एएसआई द्वारा वर्ष 2018 में जामा मस्जिद कमेटी के विरुद्ध पुरातत्व स्थल पर अवैध रूप से स्टील की रेलिंग लगा कर संरचना में परिवर्तन करने की एफआईआर भी कराई गई थी।। न्यायालय ने अगली सुनवाई की तिथि आठ जनवरी 2025 तय कर की ।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

महिला आरक्षण पर बड़ा कदम: प्रधानमंत्री मोदी की अपील—“एकजुट होकर बनाएं इतिहास” 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण कानून को लेकर...