देख लीजिए, इस साल हैकर्स ने आपके ये पसंदीदा पासवर्ड हैक किए, कभी भी न बनाएं आसान सा पासवर्ड

Date:

इंदौर। आजकल हर काम ऑनलाइन ही होता है और इन सबके लिए पासवर्ड की जरूरत होती है। लोग कोई आसान सा पासवर्ड बनान पसंद करते हैं, जो उनको याद रहे। हैकर्स लोगों की इसी आदत का फायदा उठाते हैं और ये आसान से पासवर्ड उन्हें आपके मोबाइल तक पहुंचने में मदद करते हैं। एक रिपोर्ट में कुछ ऐसे ही पासवर्ड की जानकारी आई है जिन्हें हैकर्स ने आसानी से हैक किया।

चेक पॉइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीस लिमिटेड की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2024 में साइबर अटैक के मामलों में 33 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। इस साल आम लोग ही नहीं बिजनेस और गवर्नमेंट सेक्टर को भी निशाना बनाया गया है। रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि कई लोग बेहद आसान पिन या पासकोड का इस्तेमाल करते हैं, जिसके कारण हैकर्स को आसानी हो जाती है।

आसान पिन का कभी न करें इस्तेमाल

अगर आप साइबर अपराध से बचना चाहते हैं तो आसान पिन बनाने की कभी कोशिश मत करें। साइबर सिक्योरिटी की एक स्टडी में 34 लाख पिन कोड्स की जांच की गई और देखा गया कि लोग सबसे कॉमन पिन कौन सा है। पता चला कि अधिकतर लोग कॉमन पिन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे अकाउंट या डिवाइस को आसानी से क्रैक किया जा सकता है। साइबर फ्रॉड और हैकर्स से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपना पासवर्ड बार-बार बदलते रहें।

हैकर्स को पसंद आए ये पासवर्ड

– 1234, 1111, 0000, 1212, 7777, 1004, 2000, 4444, 2222, 6969

ये पासवर्ड नहीं हुए हैक

– 8557, 8438, 9539, 706, 6827, 8093, 0859, 6793, 0738, 6835

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

त्रिशुर। केरल के त्रिशूर जिले के मुंडथिक्कोडु इलाके में मंगलवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट गया। इस हादसे में  13 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। बताया जाता है कि  विस्फोट के समय यूनिट में करीब 40 लोग काम कर रहे थे। यह विस्फोट उस पटाखा इकाई में हुआ, जहां त्रिशूर पूरम के थिरुवंबाडी गुट के लिए आतिशबाजी के सैंपल तैयार किए जा रहे थे। इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 लोगों की हालत बेहद ही गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी, जिसमें आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में घना धुआं और आग फैल गई, जिससे बचाव कार्यों में भी कठिनाई आई। घटनास्थल पर मौजूद अधजले और बिना फटे विस्फोटकों के कारण राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई, जिससे धमाके की तीव्रता और वहां मौजूद विस्फोटक सामग्री के पैमाने का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को केरल के त्रिशूर में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके में लोगों की जान जाने पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। पीएमओ ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।