0:00
0:00 left
दिल्ली विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी आप; केजरीवाल
इंडी गठबंधन में शामिल आप दिल्ली में एकला चलो की रणनीति अपनाते हुए दिल्ली विधानसभा चुनवा अपने बूते लड़ेगी दरअसल दिल्ली में आप की मजबूत स्थिति को देखते हुए शायद ये निर्णय लिया गया है आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली में कोई गठबंधन नहीं होगा.
इसके अलावा केजरीवाल ने एक बार फिर दिल्ली की कानून व्यस्था का मुद्दा उठाते हुए अमित सहः को घेरा केजरीवाल ने उनके ऊपर हुए हमले और पार्टी विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ़्तारी का भी मुद्दा भी उठाया.उन्होंने कहा, पिछले दो-तीन सालों से दिल्ली में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है. दिल्ली के लोग दहशत के माहौल में जी रहे हैं. खुलेआम दिल्ली में सड़कों पर गोलियां चल रही हैं. ऐसा लगता है कि गैंगस्टर्स ने दिल्ली में कब्जा कर लिया है.मुझे उम्मीद थी कि मेरे मुद्दे उठाने से अमित शाह जी कुछ कार्रवाई करेंगे. लेकिन इसकी बजाय हमने देखा कि कल मुझपर हमला करवाया गया. मैं पदयात्रा में जा रहा था, मेरे ऊपर एक लिक्विड फेंका गया. वो लिक्विड हार्मलेस था, लेकिन वो हार्मफुल भी हो सकता था.आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर केजरीवाल ने कहा, हमारे एक विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया और वो भी गैंगस्टर्स से पीड़ित था. उसके पास भी फिरौती की और अलग-अलग तरह के गैंगस्टर्स के फोन आते थे.
👉 यह भी पढ़ें:
- प्रियंका कक्कड़ के बाद अभिनंदिता माथुर ने भी AAP से किया इस्तीफा
- दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!
- AAP की 2025-26 डोनर लिस्ट में बड़े नाम, CJP आशुतोष रांका ने भी दिया चंदा
- दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल



