0:00
0:00 left
सेवानिवृत्ति आयु और रोजगार पर जितेंद्र सिंह का जवाब
बुधवार को लोकसभा में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु में बदलाव करने का कोई प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार के कर्मचारी 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर सेवानिवृत्त होते हैं।

इसके अलावा जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार सिविल सेवाओं में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नीतियों, कार्यक्रमों और अन्य उपायों पर काम कर रही है। मंत्रालयों और विभागों को रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरने के निर्देश दिए गए हैं।सरकार ने मिशन मोड में रोजगार मेले आयोजित करने की पहल की है। यह कार्यक्रम केंद्रीय मंत्रालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्वायत्त निकायों, और शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इन प्रयासों से युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Lok Sabha में लोक परीक्षा संशोधन बिल पास, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
- CJP की दो मंत्रियों से बातचीत, फिर दुहराई गई शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, सरकार राजी नहीं
- Union Minister Jitendra Singh ने सीजेपी के आंदोलनकारियों को दिया चर्चा का प्रस्ताव, कहा-कहीं भी, कभी भी बातचीत के लिए हैं तैयार
- सेवानिवृत्ति आयु और रोजगार पर जितेंद्र सिंह का जवाब



