संभल जामा मस्जिद हिंसा: प्रशासन का सख्त कदम;उपद्रवियों के लगेंगे पोस्टर
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने बताया कि हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थलों पर लगाए जाएंगे।अब तक 400 से अधिक लोगों की पहचान की जा चुकी है, जिनमें से 32 को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम पोस्टरों में शामिल नहीं किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि पोस्टर का डिज़ाइन तैयार हो रहा है, जिसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए शांति समिति की बैठक में यह तय किया जाएगा कि कितने लोगों के पोस्टर लगाए जाएंगे।



