0:00
0:00 left
सीरिया संकट: विद्रोहियों का हमा और एलेप्पो पर कब्जा , दमिश्क पर बढ़ा दबाव
सीरिया में राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ विद्रोही गुटों का अभियान राजधानी दमिश्क के करीब पहुंचता दिख रहा है। ब्रिटेन स्थित सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स (SOHR) के अनुसार, विद्रोहियों ने एलेप्पो और हमा पर कब्ज़ा कर लिया है और अब होम्स की ओर बढ़ रहे हैं। विद्रोही गुट हयात तहरीर अल-शम के नेता अबू मोहम्मद अल-जवलानी ने हमा पर नियंत्रण के बाद अपनी जीत का ऐलान किया।अगर विद्रोही होम्स पर कब्ज़ा कर लेते हैं, तो राजधानी दमिश्क का कई महत्वपूर्ण शहरों से संपर्क टूट जाएगा, जिससे सरकार के लिए चुनौती और बढ़ जाएगी।




