जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर निशाना, कहा-संसद में उनका व्यवहार कॉलेज के लड़कों जैसा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर गरुवार को जमकर निशाना साधा। संसद परिसर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री का वीडियो शूट करने पर जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी कॉलेज के लड़कों की तरह हरकत करते हैं। उपराष्ट्रपति का पद एक संवैधानिक पद है और उसका मजाक उड़ाया जा रहा है।

नड्डा ने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति एक संवैधानिक पद हैं और संसद परिसर में उनका मजाक उड़ाया जा रहा है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इसका वीडियो बना रहे हैं और उन्हें ऐसा करने के लिए उकसा रहे हैं। यह मुझे मेरे कॉलेज के दिनों की याद दिलाता है जब विपक्ष और सत्ताधारी दलों के छात्रों का व्यवहार ऐसा ही होता था। राहुल गांधी ने भी कॉलेज के लड़के की तरह व्यवहार किया। उनका नकल करना पूरी तरह से उनकी अपरिपक्वता को दर्शाता है। कांग्रेस और सोनिया गांधी ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं कहा।

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने कई बार लोकतांत्रिक व्यवस्था को प्रभावित किया है। कांग्रेस मुद्दों को टालना और भटकाना चाहती है। इससे देश के लोग काफी परेशान हैं। जॉर्ज सोरोस नाम का व्यक्ति देश की स्थिरता को प्रभावित करना चाहता है। देश जानना चाहता है कि जॉर्ज सोरोस और सोनिया के गांधी के बीच क्या संबंध हैं? हम जनता के बीच जाएंगे और इस मुद्दे को उठाएंगे।

अविस्वास प्रस्ताव को लेकर खड़गे पर वार

नड्डा ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे की आलोचना की। नड्डा ने कहा कि खड़गे बहुत वरिष्ठ नेता हैं, उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि सभापति का फैसला अंतिम और निर्विवाद होता है। इस तरह के आरोप लगाना निंदनीय है। नड्डा ने कहा कि खड़गे को संसद में बोलने के लिए कई मौके दिए गए हैं, लेकिन उन्होंने ऑन रिकॉर्ड कहा है कि वह नहीं बोलेंगे। उन्हें बोलने के लिए चैंबर में भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इससे पता चलता है कि कांग्रेस पार्टी का मकसद सदन में सहयोग नहीं करना है, बल्कि व्यवधान पैदा करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।