प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का विपक्ष पर वार, कहा-कांग्रेस में आज भी अंग्रेजों के जीन्स

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सोमवार को विपक्ष पर जबरदस्त हमला किया। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह झूठ परोसने का प्रयास कर रहें है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में आज भी अंग्रेजों के जीन्स हैं।

शर्मा ने सोमवार को भोपाल के भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा के दौरान बाबा साहब आंबेडकर के मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर वार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि यूपीए-2 के शासन के दौरान 2012 में एनसीआरटी की किताब में एक चित्र में पंडित नेहरू को बाबा साहब अंबेडकर को कोड़े मारते दिखाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने कहा था कि गांधी जी चाहते थे कि बाबा साहब अंबेडकर को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाया जाए। मैं यह पूछना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी ने कब गांधी जी और बाबा साहब के विचारों पर काम किया? शर्मा ने दिग्विजय सिंह के उस बयान का जवाब दिया जिसमें दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अमित शाह ने बाबा साहब को अपमानित किया। वीडी ने कांग्रेस नेतृत्व से पूछा कि किसने बाबा साहब का अपमान और तिरस्कार किया? कांग्रेस का नेतृत्व राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और दिग्विजय सिंह जवाब दें कि बाबा साहब को देश में कानून मंत्री से इस्तीफा क्यों देना पड़ा था। शर्मा ने कहा कि बाबा साहब को चुनाव हराने के लिए, आपके नेता नेहरू जी दो–दो बार उनके खिलाफ सभा करने क्यों गए थे? उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी परिवार के सदस्यों को भारत रत्न दिया, लेकिन बाबा साहब अंबेडकर को नहीं। अगर कांग्रेस बाबा साहब का जरा भी सम्मान करती तो राजीव गांधी से लेकर गांधी परिवार को भारत रत्न मिल गए। लेकिन बाबा साहब को भारत रत्न नहीं मिला। हमारे नेतृत्व के मन में बाबा साहब अंबेडकर के प्रति सम्मान है। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकारों ने ही बाबा साहब को भारत रत्न देकर सम्मानित किया।

झूठ परोसने का काम कर रही कांग्रेस

शर्मा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह देश में नकारात्मक, झूठ और छल कपट को राजनीति का आधार बना रहे हैं। कांग्रेस देश की संसद में और अन्य स्थानों पर झूठ परोसने का काम कर रही है। शर्मा ने दिग्विजय सिंह के इंदौर में दिए उस बयान का भी जवाब दिया जहां उन्होंने कहा था कि विदेशों में पीएम मोदी विश्व बंधुत्व की बात करते हैं, लेकिन भारत लौटते ही हिंदुत्व का राग अलापते हैं। दिग्विजय सिंह को देश के अंदर कुछ अच्छा नहीं लगता। ना हिंदुत्व अच्छा लगता है और ना ही विश्व बंधुत्व। उन्होंने कहा– कुवैत में पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान मिलता है तो दिग्विजिय सिंह कभी तो यह सोचो की भारत के प्रधानमंत्री को दुनिया एपरिशियेट करती है। नकारात्मक राजनीति यही कांग्रेस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।