आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल जारी, भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में होगा मुकाबला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में मुकाबला होगा। टूर्नामेंट 19 फरवरी से शुरू होगा और भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से होगा। भारत अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगा। फाइनल मैच 9 मार्च को होगा।

उल्लेखनीय है कि चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर लंबे समय तक बीसीसीआई और पीसीबी के बीच तनातनी देखने को मिली थी। अंत में यह तय हुआ कि भारत अपना सभी मुकाबला दुबई में खेलेगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कराची में होगा। 19 फरवरी को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें उद्घाटन मैच खेलेंगी। कुल 8 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश शामिल हैं, वहीं दूसरे ग्रुप में साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें रहेंगी।

👉 यह भी पढ़ें:

अभी फाइनल के लिए लाहौर तय

फिलहाल फाइनल मुकाबला लाहौर में रखा गया है, लेकिन अगर भारत क्वालीफाई कर लेता है तो यह दुबई में खेला जाएगा। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 20 फरवरी को खेलेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में मुकाबला होगा। इसके बाद भारतीय टीम ग्रुप स्टेज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

यह रहा शेड्यूल

19 फरवरी–पाकिस्तान–न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी–बांग्लादेश–भारत, दुबई

21 फरवरी–अफगानिस्तान–दक्षिण अफ्रीका, कराची

22 फरवरी–ऑस्ट्रेलिया– इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी–पाकिस्तान -भारत, दुबई

24 फरवरी–बांग्लादेश -न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी–ऑस्ट्रेलिया–दक्षिण अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी–अफगानिस्तान–इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी–पाकिस्तान–बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी–अफगानिस्तान–ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च–दक्षिण अफ्रीका– इंग्लैंड, कराची

2 मार्च–न्यूजीलैंड–भारत, दुबई

4 मार्च–सेमीफाइनल 1, दुबई

5 मार्च–सेमीफाइनल 2, लाहौर

9 मार्च–फाइनल, लाहौर

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।