निगम के गिरेबां तक पहुंच गए हाथ…अब तो सिर्फ पुलिस ही बची है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

बुधवार को इंदौर में जो कुछ भी हुआ, उसे शहरहित में नहीं कहा जा सकता। चाहे कोई भी संगठन हो, सत्ता से जुड़ा हो या संगठन से या फिर आपके लिए वोट लाता हो, किसी को भी धर्म-संस्कृति के नाम पर हुड़दंग करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए।

जरा सोचिए, नगर निगम कर्मी किसके थे? भाजपा की सरकार है, निगम में परिषद भाजपा की है, ऐसे में आज के परिदृश्य की परिकल्पना चेतावनी देती है। आप क्या चाहते हैं? क्या फिर से इंदौर की सड़कों को आवारा पशुओं के हवाले कर दिया जाए? हर मोहल्ले में तबेला बना दिया जाए? बड़ी मुश्किल से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने इंदौर की सड़कों से अवारा पशुओं को हटाया, क्या आप फिर से सड़कों पर पशुओं का बसेरा चाहते हैं?

यह मत भूलिए कि अगर सड़कों से पशु नहीं हटे होते तो इदौर शहर को सात बार स्वच्छता में पूरे देश में नंबर वन आने का अवसर ही नहीं मिलता। अरे, नगर निगमकर्मी क्या करने गए थे? अतिक्रमण कर बनाई गई अवैध गौशाला ही तो हटाने गए थे। जब नगर निगम के पास अपनी गौशाला है, तब अवैध गौशाला कैसे चलने दी जा सकती है? और आपने क्या किया, दादागिरी दिखाकर निगमकर्मियों को ही पीट डाला। उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। आपकी मारपीट में तीन कर्मचारी घायल भी हो गए।

आप कह रहे हो कि पशुओं को ले जाने का तरीके का विरोध था। अगर ऐसा था तो निगम अधिकारियों से बात की जा सकती थी। आप तो सत्ता और संगठन के लोग हो, फिर कानून अपने हाथ में क्यों लिया? अब आप कह रहे हो कि गौशाला में पशुओं की अच्छे से देखभाल की जा सकती थी और बगैर नोटिस तोड़ दिया गया। क्या आप बता सकते हो कि गैरकानूनी रूप से कोई भी गतिविधि कैसे चलने दी जा सकती है? क्या आप चाहते हो कि पूरे शहर में अवैध रूप से गौशालाओं का संचालन हो?

सच तो यह है कि आपको हुड़दंग मचाने की आदत हो गई है। धर्म के नाम पर सरकार चुप होकर बैठ जाती है। क्या पुलिस-प्रशासन और आपकी सरकार और संगठन को पता नहीं है कि हिन्दूवादी संगठनों के नाम पर क्या चल रहा है? कई फर्जी संगठन खड़े हो गए हैं और पूरे शहर के आयोजनों में क्या-क्या कर रहे हैं, यह आयोजकों से पूछा जाना चाहिए।

अब तक हिंदूवादी संगठनों के नाम पर प्राइवेट संस्थाओं को ही धमकाया जाता था, तोड़फोड़ होती थी, लेकिन अब तो मामला नगर निगम तक पहुंच गया है। ताज्जुब की बात यह है कि जब यह सब हो रहा था तब पुलिस क्या कर रही थी? अगर पुलिस ऐसे ही मौन रही तो एक दिन यही हाथ और यही डंडे उस तक भी पहुंच जाएंगे?

सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी डॉ.मोहन यादव को भी इस गंभीर मामले पर संज्ञान लेना चाहिए? किसी भी संगठन को इस तरह की दादागिरी की छूट नहीं दी जा सकती। विरोध के नाम पर हुड़दंग तक तो ठीक था, लेकिन अब तो पानी सिर के ऊपर से जा रहा है?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा- RSS के तंत्र वाली रिजीम बदलेंगे

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य चुनाव के जरिए आरएसएस के तंत्र वाली रिजीम को बदलना है। उन्होंने राजनाथ सिंह के आरोपों पर पलटवार किया।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।