बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग के बहाने भाजपा की जमीन मजबूत कर रहे डॉ.निशांत खरे, आदिवासी युवाओं को पार्टी से जोड़ने की कोशिश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.निशांत खरे आदिवासी क्षेत्रों में जबरदस्त पकड़ रखते हैं। यही वजह है कि विधानसभा चुनाव में भी उन्हें भाजपा के लिए कमजोर मानी जानी वाली आदिवासी सीटों की कमान सौंपी गई थी। इन दिनों डॉ.निशांत खरे द्वारा आयोजित बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग की खूब चर्चा है। कहा जा रहा है कि इस आयोजन के माध्यम से डॉ.खरे भाजपा को आदिवासी युवाओं के करीब ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग में पूरे प्रदेश की टीमें शामिल हो रही हैं। लगभग सभी आदिवासी क्षेत्रों के युवा इसमें शामिल हो रहे हैं और सबमें जबरदस्त उत्साह भी देखा गया है। खुद डॉ.खरे इस आयोजन के लिए दिनरात लगे हुए हैं। इसमें हर दिन भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का आगमन भी हो रहा है। माना यह जा रहा है कि इस आयोजन के माध्यम से डॉ.खरे प्रदेश के आदिवासी इलाकों में भाजपा के लिए मजबूत जमीन तैयार कर रहे हैं।

क्रिकेट को बना दिया ‘भगोरिया’ जैसा त्योहार

जल्द ही होली आने वाली है। आदिवासी इलाकों में भगोरिया शुरू होने वाला है। इससे पहले ही डॉ.निशांत खरे ने आदिवासी युवाओं को इंदौर में भगोरिया जैसा माहौल उपलब्ध करा दिया। वहीं के वाद्य, वहीं के नृत्य और वहीं का संगीत। बिरसा मुंडा क्रिकेट लीग में जाकर आपको लगेगा कि आप किसी आदिवासी इलाके में आ गए हैं। क्रिकेट खेलने आए युवा अपने पारंपरिक लोक संस्कृति की में रंगे नजर आ रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में संभाली थी कमान

डॉ. निशांत खरे की आदिवासी क्षेत्रों में अच्छी पकड़ देखते हुए ही भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव में इन इलाकों की कमान सौंपी थी। इसका प्रमुख कारण रहा कि वर्ष 2018 के चुनाव में इंदौर संभाग की 37 में से 11 सीट ही भाजपा ने जीती थी। अधिकांश आदिवासी सीटों पर पार्टी की हार हुई थी। इससे सबक लेते हुए भाजपा ने डॉ. निशांत खरे को इस काम में लगाया है। उन्होंने आदिवासी सीटों पर काम शुरू किया और इसका फायदा यह हुआ कि भाजपा को इन क्षेत्रों में उम्मीद से अधिक सफलता मिली।

चेहरे पर सिकन लाए बिना हमेशा जुटे रहे

कोरोना में डॉ.निशांत खरे की सक्रियता के बाद से ही यह चर्चा होने लगी थी कि अगले महापौर वही होंगे। संघ से लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं तक की मुहर लगने के बाद भी अंतिम समय में उनका नाम कट गया। इसके बावजूद वे चेहरे पर कोई सिकन लाए बिना मैदान संभाले रहे। यही वजह है कि भाजपा ने जब नई कार्यकारिणी का गठन किया तो उन्हें उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।