असम की कोयला खदान हादसा: एक मजदूर का शव मिला, बचाव अभियान जारी
असम के दीमा हसाओ जिले के उमरांगशु इलाक़े में एक कोयला खदान में फंसे नौ मजदूरों में से एक का शव बरामद किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर साझा की।
मजदूरों को बचाने के लिए असम राइफल्स, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। मंगलवार शाम को अभियान अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन बुधवार सुबह इसे फिर से शुरू किया गया।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को बचावकर्मी खदान के अंदर पांच बार गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। ये मजदूर सोमवार सुबह लगभग 8 बजे खदान में कोयला निकालने के लिए गए थे और तब से लापता हैं।
बचाव अभियान तेजी से जारी है, और बचावकर्मी बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Assam Flood News: असम में बाढ़ का कहर, 41 लोगों की मौत; 6.53 लाख से ज्यादा प्रभावित, कई जिलों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- Sikkim Tunnel Collapse: सिक्किम में NHPC की निर्माणाधीन सुरंग हादसे में मृतक संख्या हुई 20; 5 अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल
- मेघालय के एक कोयला खदान में भीषण धमाका, 16 मजदूरों की मौत, कई मजदूर अभी भी फंसे
- अंबिकापुर में कोयला खदान को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने पत्थर और गुलेल से पुलिस पर किया हमला, पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल



