केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने तेजाजी नगर से बलवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग का किया हवाई निरीक्षण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार इन्दौर–हैदराबाद कॉरीडोर के तेजाजी नगर से बलवाड़ा (पैकेज-2) राष्ट्रीय राजमार्ग का हवाई निरीक्षण किया। उन्होंने मार्ग पर बन रही तीन टनल– भेरूघाट टनल लम्बाई 576 मीटर, बाईग्राम टनल लम्बाई 480 मीटर और चोरल घाट टनल लम्बाई 550 मीटर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्हें बताया गया कि उक्त मार्ग 2025 के अंत तक पूर्ण हो जायेगा। टनल निर्माण के पश्चात भेरूघाट एवं चोरल घाट पर स्थित ब्लैक स्पाट पर हो रही दुर्घटनाओं से मुक्ति मिलेगी। साथ ही इन्दौर से ओंकारेश्वर, खण्डवा, बुरहानपुर, जलगांव महाराष्ट्र की ओर जाने वाले यातायात एवं जनसामान्य को सुविधा मिलेगी। केन्द्रीय मंत्री गड़करी द्वारा इन्दौर शहर के राऊ सर्कल स्थित 1.22 किलोमीटर लम्बाई के 6 लेन फ्लाय ओवर का भी हवाई निरीक्षण किया गया। बताया गया कि फ्लाय ओवर निर्माण का कार्य पूर्ण होने से जनसामान्य को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिली है एवं यातायात भी सुगमता से संचालित हो रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक

एयरपोर्ट पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी एवं सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक बैठक में संभाग में राष्ट्रीय राजमार्गों के चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी श्रवण कुमार सिंह और इन्दौर के परियोजना निदेशक सुमेश बांजल द्वारा निर्माण कार्यों का प्रजेन्टेशन प्रस्तुत किया गया। बैठक में बताया गया कि इंदौर शहर के स्थानीय परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर आवागमन की सुगमता हेतु एम.आर.-10 जंक्शन, बेस्ट प्राइस पर एक 6 लेन का 3 लेयर फ्लायओवर एवं अर्जुन बड़ोदा, रालामंडल पर अण्डरपास के कार्य प्रगतिरत हैं। इनके पूर्ण होने के बाद इन्दौर शहरी क्षेत्र में आवागमन सुगम हो जायेगा। इसके साथ ही इन्दौर–देवास एनएच-52 पर देवास जंक्शन पर स्थित रसलपुर 6 लेन फ्लायआवेर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन फ्लायओवर एवं अण्डरपास के निर्माण से ट्राफिक जाम से मुक्ति मिलेगी एवं इंदौर शहर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का आवागमन सुरक्षित होगा। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इन्दौर–ओंकारेश्वर मार्ग पर बन रहे नवीन नर्मदा ब्रिज निर्माण में प्रस्तावित सौन्दर्यीकरण का वीडियो भी दिखाया गया।

सिंहस्थ से पहले निर्माण पूरा करने के निर्देश

इंदौर–खंडवा रोड निर्माण की देरी को लेकर केंद्रीय परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चिंता जताई। मंत्री ने अफसरों से कहा कि सिंहस्थ से पहले सड़क और नर्मदा नदी पर मोरटक्का ब्रिज का पूरा करें। उन्होंने कहा कि यदि ठेकदार की तरफ से देरी होती है तो फिर एक्शन ले, लेकिन प्रोजेक्ट में देरी न हो। बैठक में यह भी तय हुआ कि डकाच्या से पीथमपुर तक बनने वाले पूर्वी बायपास का निर्माण भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण करेगा। सड़क निर्माण के अलावा मार्ग के लिए अन्य सुविधाएं प्रदेश सरकार जुटाएगी। 70 किलोमीटर से लंबी यह सड़क 38 गांवों से होकर गुजरेगी। इस रिंग रोड में कंपेल, तिल्लौर, बड़गोंदा सहित अन्य गांव जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के समय उज्जैन आने वाले श्रद्धालु ओंकारेश्वर भी जाएंगे, इसलिए तय समय में घाटों पर सुरंग, ब्रिजों का निर्माण होना चाहिए।

नाथ मंदिर में किया दर्शन

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इंदौर के नाथ मंदिर में दर्शन किए। वहां वे करीब आधे घंटे रुके। यहां उन्होंने पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से भी मुलाकात की। कुछ परिचित गडकरी के

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।

ट्रम्प ने कहा- ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना का इस्तेमाल नहीं होगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर परमाणु बम और जमीनी सेना के उपयोग से इनकार किया है। पिकएक्स माउंटेन पर हमले की संभावना बनी हुई है।

IMF की रिपोर्ट: भारत कब बनेगा दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

IMF की रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2027 में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। जापान को पछाड़ने की संभावना है।