भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर निशाना, कहा-पाठशाला के बदले बनी मधुशाला

Date:

नई दिल्ली। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर जनता को ठगने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पाठशाला के बदले मधुशाला बनी, ये झाड़ू से दारू पर आए। कोविड के समय सुविधाओं की कमी थी, जनता त्रस्त थी, लेकिन आम आदमी पार्टी मस्त थी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा का जाना जरूरी है। उस पार्टी के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी जेल गए। कोविड के समय सुविधाओं की कमी थी, जनता त्रस्त थी, आम आदमी पार्टी मस्त थी, क्योंकि उस समय शराब घोटाले का ताना-बाना बुना जा रहा था। शराब घोटाले के किंगपिन अरविंद केजरीवाल हैं। इससे 2026 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के 10 सालों की ये यात्रा घोटालों की है। ये स्वराज की बात करते थे, लेकिन स्वराज से शराब पर आए। इनके 8 मंत्री, 15 विधायक, 1 सांसद और यहां तक कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री भी जेल जा चुके है। हिंदुस्तान में आजादी के बाद कोई ऐसी सरकार नहीं होगी, जिसने इतने पाप किए होंगे।

आप के पास ईमानदार चेहरा नहीं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप के पास एक इमानदार चेहरा भी नहीं है। दिल्ली की जनता ने इन्हें सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है। दिल्ली की जनता अब डबल इंजन की सरकार चाहती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में यह सुनिश्चित होगा कि दिल्ली की जनता को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिले। इसके अलावा हम अपने संकल्प पत्र के वादे 100 फीसदी लागू करेंगे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related