नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव चल रहा है, इसी बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के हाथ एक और मुद्दा दे दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस अब सिर्फ आरएसएस और बीजेपी से ही नहीं, बल्कि इंडियन स्टेट से भी लड़ रही है। भाजपा ने उनके इस बयान पर उन्हें बुरी तरह घेर लिया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी और उनके नेटवर्क पर अर्बन नक्सलियों और डीप स्टेट से संबंध होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इनका मकसद भारत की छवि खराब करना है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का घिनौना सच अब उनके ही नेता ने उजागर कर दिया है। कांग्रेस भारत को बदनाम और अपमानित करना चाहती है। मैं राहुल गांधी की यह स्पष्ट रूप से कहने के लिए ‘प्रशंसा‘ करता हूं कि वह इंडियन स्टेट से लड़ रहे हैं। यह कोई सीक्रेट नहीं है कि राहुल गांधी और उनके इकोसिस्टम के अर्बन नक्सल और डीप स्टेट के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। यह भारत को अपमानित और बदनाम करना चाहते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
मालवीय ने कहा-जॉर्ज सोरोस का एजेंडा
भाजपा आईटी विभाग के प्रभारी अमित मालवीय ने राहुल गांधी को घेरते हुए कहा कि ये सब अरबपति जॉर्ज सोरोस के एजेंडे का हिस्सा है। मालवीय ने कांग्रेस के भाषण का एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने अब खुद इंडियन स्टेट के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। यह सीधे जॉर्ज सोरोस की प्लेबुक से है।
आखिर क्या कहा था राहुल गांधी ने
कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन में पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि ऐसा मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। अगर आप मानते हैं कि यह सिर्फ बीजेपी या आरएसएस जैसे राजनीतिक संगठन के खिलाफ है, तो समझ लीजिए कि उन्होंने हमारे देश की लगभग हर संस्था पर कब्जा कर लिया है। अब हमारी लड़ाई इंडियन स्टेट से भी है।



