करोड़पति पूर्व कांस्टेबल के दोनों पार्टनर शरद और चेतन खुद को बता रहे बेगुनाह, सौरभ के काले धन से झाड़ रहे अपना पल्ला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। आरटीओ के पूर्व सिपाही सौरभ शर्मा के साथी शरद जायसवाल को भी कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर लोकायुक्त को सौंप दिया है। उसे मंगलवार रात को गिरफ्तार कर बुधवार दोपहर कोर्ट में पेश किया गया था। शरद ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा है कि वह सिर्फ सौरभ के रेस्टोरेंट, होटल का बिजनेस देखता था। सौरभ ने उसके दस्तावेजों को इस्तेमाल कर संपत्तियां खरीदी हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को लोकायुक्त ने सौरभ और उसके साथी चेतन गौर को कोर्ट में पेश किया था, जहां से 7 दिन की रिमांड मिल गई थी। शरद की रिमांड मिलने के बाद अब तीनों आरोपियों को 4 फरवरी को विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। अब इनसे अलग–अलग पूछताछ कर आमने-सामने बैठाकर भी क्रॉस इंक्वायरी की जाएगी।

सूत्र बताते हैं कि सौरभ शर्मा से शरद की मुलाकात प्रॉपर्टी की खरीद–फरोख्त के दौरान हुई थी। इसके बाद शरद ने सौरभ शर्मा के लिए काम करना शुरू कर दिया। सौरभ शर्मा के रेस्टोरेंट और अन्य बिजनेस को वह संभालने लगा। शुरुआती पूछताछ में उसने यही कहा है कि उसका सौरभ के काले धन से कोई लेना–देना नहीं है। इधर, चेतन गौर ने भी कहा है कि वह केवल एक कोरियर बॉय के तरह काम करता था, उसे जो निर्देश सौरभ द्वारा दिए जाते थे, उनका वह पालन करता था।

सोना और कैश की जांच डीआरआई भी करेगा

भोपाल के मेंडोरी के जंगल में इनोवा कार में मिले 52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश के मामले की जांच डीआरआई भी करेगा। बताया जाता है कि 19-20 दिसंबर की रात इनोवा कार में जो सोना मिला था वह विदेश से मंगाया गया है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग दुबई, स्विटजरलैंड और ऑस्ट्रेलिया की होने की बात सामने आई है। इसके बाद आयकर विभाग ने इसकी जानकारी डीआरआई को भी दे दी है। सौरभ से बयान के लिए सभी पक्षों पर विचार आयकर विभाग सौरभ शर्मा की गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ के सभी विकल्पों पर विचार कर रहा है। आयकर विभाग की जांच में खुलासा हो गया कि कार चेतन गौर की है। चेतन लोकायुक्त पुलिस के छापे की जद में आए सौरभ शर्मा का दोस्त है। इसके बाद आयकर विभाग के अफसरों ने चेतन से पूछताछ की तो उसने कहा कि सोना और पैसा कहां से आया और किसका है, उसे जानकारी नहीं है। उसने ये जरूर माना था कि वो आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का दोस्त है।

कांग्रेस नेता नायक ने उठाए कई सवाल

पूर्व मंत्री और कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने कहा–कि परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा किसके संरक्षण में रहा इसकी जांच होना चाहिए। नायक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस देश में पक्षपात, अन्याय, भ्रष्टाचार और देश को लूटने वालों का नापाक संबंध चल रहा है। लोकायुक्त पुलिस ने सौरभ शर्मा को रिमांर्ड पर लिया, ईडी की जांच अलग से चल रही है। सरकारी गवाह बनाने की तैयारी हो चुकी है। इससे यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि मामले को रफा– दफा करने की कोशिश हो रही है। मुकेश नायक ने मांग की है कि परिवहन मंत्री रहे भूपेन्द्र सिंह ठाकुर, गोविंद सिंह राजपूत और इस अवधि के दौरान पदस्थ रहे सभी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर्स को पुलिस गिरफ्तार करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुधांशु त्रिवेदी बोले- राहुल गांधी की राजनीतिक समझ है बिल्कुल शून्य

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी की राजनीतिक समझ को शून्य बताया और चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोपों को निराधार करार दिया।

दिविना धूपर ने ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में जीते दो खिताब, बढ़ाया इंदौर का गौरव

इंदौर की युवा टेनिस खिलाड़ी दिविना धूपर ने अजमेर में ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-12 और अंडर-14 में खिताब जीते। उनके इस प्रदर्शन से मध्यप्रदेश टेनिस जगत में खुशी है।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर का पहला खौफनाक लुक जारी

संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर का खौफनाक लुक सामने आया है। यह लुक उनकी भूमिका की गंभीरता को दर्शाता है।

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले, हाईकोर्ट ने 4 हफ्ते दिए

मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों की सैलरी बढ़ोतरी के रास्ते खुले हैं। हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा अवधि गणना के मामले में सरकार को 4 हफ्ते का समय दिया है।

देश की राजनीति में भूचाल, राहुल गांधी ने संविधान पर किया बड़ा बयान

राहुल गांधी ने वोट चोरी को संविधान पर हमला बताया और चुनाव आयोग व बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए। संविधान पर बड़ा बयान देश की राजनीति में भूचाल लाया।

महाराष्ट्र में सूखे के हालात, उद्धव ठाकरे ने की विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग

महाराष्ट्र में सूखे की गंभीर स्थिति पर उद्धव ठाकरे ने विशेष विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने किसानों के लिए कर्ज माफी और पारदर्शिता की भी अपील की।

चौड़ाई कांड के बाद खफा हैं मंत्री विजयवर्गीय, पौधारोपण कार्यक्रम में कहा-मैं इंदौर की मीडिया से बात नहीं करूंगा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महिला पार्षद विवाद के बाद मीडिया से दूरी बनाई है। पौधारोपण कार्यक्रम में उन्होंने लिखित भाषण पढ़ा और मीडिया से बात न करने की बात कही।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 1247 अंक टूटा, निफ्टी 23100 के नीचे बंद

शेयर बाजार में भारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 1247 अंक टूट गया और निफ्टी 23100 के नीचे बंद हुआ। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और तेल कीमतों में वृद्धि मुख्य कारण रहे।

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया

भारत ने बंगाल की खाड़ी में मिसाइल परीक्षण के लिए 600 किमी नो-फ्लाई जोन जारी किया है। यह सुरक्षा कारणों से 25-26 सितंबर 2026 तक लागू रहेगा।

रतलाम में सूखे का संकट: 35 इंच की जगह सिर्फ 23 इंच बारिश हुई

रतलाम में सूखे का संकट गहराया है क्योंकि इस साल सिर्फ 23 इंच बारिश हुई है। धोलावड़ बांध से सिंचाई के लिए पानी रोक दिया गया है।