चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अरविंद केजरीवाल का आरोप-ईवीएम के जरिए 10 फीसदी वोटों में हो सकती है गड़बड़ी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left
नई दिल्ली। सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आखिरी दिन था। इस दिन आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव में गड़बड़ी करने की बीजेपी की हर साजिश से निपटने के लिए कमर कस लिया है। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की कि बीजेपी के ईवीएम के खेल को हराने के लिए आम आदमी पार्टी को जमकर वोट करें। उन्होंने कहा कि सूत्रों से पता चला है कि ये लोग मशीनों में दस फीसदी वोट की गड़बड़ी कर सकते हैं। इसलिए झाड़ू को इतना वोट दें कि आम आदमी पार्टी को दस फीसदी से ज्यादा की लीड मिल जाए। 
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं जहां भी जा रहा हूं, लोग मुझसे एक ही बात कह रहे हैं कि हम वोट तो आपको देते हैं, लेकिन पता नहीं जाता कहां है। चुनाव की मशीनों को संभाल लेना। इन लोगों ने इन मशीनों में बहुत गड़बड़ कर रखी है। आप इतना जमकर वोट देना, एक-एक वोट झाड़ू को देने के लिए निकलना चाहिए ताकि अगर हमारी 15 फीसदी की लीड हो गई तो 5 फीसदी से जीत जाएंगे। हर जगह 10 फीसदी से ऊपर की लीड दे देना। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने एहतियात के तौर एक वेबसाइट बनाई है। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव से जो सीख मिली है, हमने उससे यह तय किया है कि हम 5 फरवरी की रात को इस वेबसाइट के ऊपर हर पोलिंग बूथ की  जानकारी डाल देंगे, ताकि मशीनों से छेड़छाड़ नहीं की जा सके।

दिल्ली का सबसे बड़ा गुंडा कौन

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में गुंडगर्दी हो रही है। देश के लोग ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इसका सोर्स क्या है। ये लोग पूछ रहे हैं कि सबसे बडा गुंडा कौन है? केजरीवाल ने कहा कि खुलेआम लोगों को धमकी दी जा रही है कि बीजेपी में आ जाओ। पुलिस कुछ कर नहीं रही है। पुलिस लाचार है। पुलिस बोल रही है कि ऊपर से आदेश है। वो कौन गुंडा है, जिसकी वजह से पुलिस लाचार है?

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।