नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। हाल ही में भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राहु गांधी के बयानों पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी झूठ फैला रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
भाजपा की एक रैली में अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी की नीति है झूठ बोलो, जोर से बोलो और बार–बार दोहराओ। शाह ने कहा कि लेकिन लोग अब आपकी झूठ फैक्टरी को पहचान चुके हैं। शाह ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौतों में किसानों और मछुआरों के हित पूरी तरह सुरक्षित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत अमेरिका के साथ हाल ही में हुए समझौते में किसानों और मछुआरों के हितों की 100 प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले यूपीए सरकार के दौरान किसानों के हितों की अनदेखी हुई और उनका फायदा नहीं हुआ। इसके साथ ही अमित शाह ने यह भी भरोसा जताया कि 2029 में भी पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा–नेतृत्व वाली एनडीए सरकार केंद्र में सत्ता में आएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- सिर्फ मीडिया में बयान देने से कुछ नहीं होगा उमंग सिंघारजी, विपक्ष का धर्म निभाइए, मैदान में जाइए
- इंदौर में BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा विपक्ष को देश की प्रगति से बेचैनी
- नितिन नवीन के कार्यक्रम के लिए आईडीए से नहीं ली कोई अनुमति, राहुल गांधी की राह में अटकाते रहे रोड़ा
- कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुडुचेरी में आयोजित रैली में पुडुचेरी के तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि नारायणासामी की सरकार ने पुडुचेरी को गांधी परिवार के लिए एक एटीएम बना दिया था। उन्होंने खुलकर कहा कि पीजी और डिप्लोमा सीटों की नीलामी की गई और अनुसूचित जाति–जनजाति के आरक्षित सीटें भी अमीरों को बेच दी गईं। उन्होंने कहा कि परिवहन माफियाओं को जनता को परेशान करने की पूरी आजादी दी गई थी।



