इंडियाज गॉट लेटेंट के मेकर समय रैना को साइबर सेल का समन, 17 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड में की गई यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की आपत्तिजनक टिपप्णी के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब दूसरा समन जारी कर दिया है। यह समन शो के मेकर, होस्ट और कॉमेडियन समय रैना को लेकर जारी किया गया है। कॉमेडियन को 17 फरवरी को जांच अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। इस खबर में जानिए अब इस मामले में समय के पास क्या विकल्प हैं।

इससे पहले बुधवार को समय रैना के वकील ने साइबर सेल को जानकारी दी थी कि कॉमेडियन इस वक्त अमेरिका में हैं और 17 मार्च को वापस लौटेंगे। बता दें कि हाल ही में समय रैना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उन्होंने अपने सारे वीडियो डिलीट कर दिए हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

उल्लेखनीय है कि समय इन दिनों अपने यूएस और कनाडा दौरे में व्यस्त हैं। 6 फरवरी से डलास में शुरू हुआ यह दौरा 2 मार्च को शिकागो में खत्म होना था। हालांकि, अब जब समय के खिलाफ समन जारी हो गया है तो उन्हें अपना दौरा रद्द करके देश वापस लौटना होगा। अगर समय रैना, समन के मुताबिक अपना दौरा रद्द करके देश वापस नहीं लौटे या उन्हें अदालत से राहत नहीं मिली तो ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

असम पुलिस ने भी भेजा पांचों जजेस को समन

असम पुलिस ने भी यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और आशीष चंचलानी को समन भेजा है। असम पुलिस के एक सीनियर ऑफिशियल की मानें तो शो के इस एपिसोड में मौजूद रहे जसप्रीत सिंह, अपूर्वा मखीजा और समय रैना के खिलाफ भी समन जारी किया गया है। अर्पूवा से तो मुंबई पुलिस इस मामले में पूछताछ भी कर चुकी है।

समय के साथ कई पर दर्ज हैं प्रकरण

समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट‘ में रणवीर इलाहाबादिया ने अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद रणवीर, समय और अपूर्वा मखीजा सहित कई लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हो चुकी है। बुधवार को अपूर्वा और रणवीर के मैनेजर मुंबई पुलिस के सामने पेश भी हुए। अपूर्वा मखीजा सहित सात लोगों के बयान अब तक पुलिस दर्ज कर चुकी है। मुंबई पुलिस के अलावा असम पुलिस भी दर्ज शिकायतों के आधार पर मामले में जांच कर रही है। एक–दो दिन में रणवीर भी मुंबई पुलिस के सामने पेश हो सकते हैं। समय के शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता–पिता व परिवार को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। विवादित वीडियो यूट्यूब ने रिमूव कर दिया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।