कोलंबो। कोलंबो में महाशिवरात्रि के दिन रविवार को हुए टी20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह से रौंद दिया। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए महामुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने सबसे अधिक 77 रन की पारी खेली। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी टीम को 114 रनों पर आउट क 61 रनों से मैच पर कब्जा जमा लिया।
पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए हैं। भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को पहला झटका 1 के स्कोर पर लगा। अभिषेक 4 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए। ईशान किशन और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 46 गेंदों में 87 रन की तेज साझेदारी की। बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे ईशान 40 गेंदों पर 3 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान जब खेलने आई तो हार्दिक पांड्या ने चौथी ही गेंद पर साहिबजादा फरहान (0) को क्या चलता किया कि देखते ही देखते कब पाकिस्तान का स्कोर 4.5 ओवरों में 4 विकेट पर 34 रन हो गया। इसके बाद से भारतीय बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को टिकने नहीं दिया।
👉 यह भी पढ़ें:
- US Tariff Shock: क्या भारत पर फिर गिरेगा Trump Tariff Bomb? अमेरिका के नए प्रस्ताव से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका
- सुप्रीम कोर्ट को मिले 5 नए जज, सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, जानें अब कितनी हुई जजों की संख्या
- Earthquake Alert: भारत के पूर्वी तट के पास भूकंप, बंगाल की खाड़ी में धरती डोली
- भारत है ताकतवर सैन्य शक्ति’ — अमेरिकी रक्षा मंत्री ने की तारीफ, रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का ऐलान


