कांग्रेस में हार, भाजपा में नहीं गली दाल, अब संजय शुक्ला को याद आई समाज की याद, भांजे के खिलाफ ही मैदान में उतर गए

Date:

इंदौर। विधानसभा एक के पूर्व कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला इन दिनों काफी परेशान हैं। चुनाव के दौरान कैलाश विजयवर्गीय को लगातार कोसने के बाद अपने धंधे बचाने के लिए भाजपा में शामिल तो हो गए, लेकिन उनकी वहां दाल नहीं गल रही है। अभी तक भाजपा ने उन्हें न तो कोई प्रमुख पद दिया है और न ही विधानसभा एक में भी विजयवर्गीय खेमे के आगे उनकी चल पा रही है। ऐसे में शुक्ला को अब अपने समाज की याद आई है। अब वे कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव में मैदान संभाल चुके हैं।

अब तक कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा की याद उन्हें नहीं आई थी और न ही बाबूजी यानी विष्णुप्रसाद शुक्ला को वे याद कर रहे थे। अगर कर रहे होते तो काफी पहले ही कांग्रेस का पाला छोड़ अपने पिता की पार्टी यानी भाजपा में आ चुके होते। विधानसभा चुनाव में जब कैलाश विजयवर्गीय को एक नंबर से टिकट मिला तब ही तय हो गया था कि इस बार शुक्ला का सूपड़ा साफ है। ताज्जुब तो इस बात का भी है जब वे समाज के चुनाव में भी अपने ही रिश्तेदारों के खिलाफ कूद पड़े।

शुक्ला के कारण अवस्थी को भाजपा ने किया था दंडित

शुक्ला ने अपने फायदे के लिए अपने उस भांजे का भी ध्यान नहीं रखा, जिसने भाजपा में रहते हुए भी उनके लिए काम किया था। संजय शुक्ला कांग्रेस से उम्मीदवार थे और विकास अवस्थी भाजपा में। अपने मामा के लिए उन्होंने पार्टी का भी ध्यान नहीं रखा और जिसके परिणाम स्वरूप भाजपा ने अवस्थी को दंडित किया था। अब शुक्ला उसी भांजे के खिलाफ मोर्चा खोलकर बैठ गए हैं।

धर्मशाला की दुकानें और स्कूल दूसरे समाज को दे दिए

संजय शुक्ला के भांजे विकास अवस्थी का कहना है कि 110 साल बाद उनके प्रयासों से कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव हो रहे हैं। अवस्थी का कहना है कि जब तक बाबूजी यानी विष्णुप्रसाद शुक्ला थे तब तक सब ठीक था। उनके निधन के बाद उनके पुत्र पूर्व विधायक संजय शुक्ला को समाज ने अध्यक्ष मनोनीत कर दिया था। अवस्थी ने कहा कि इसके बाद स्थिति बिगडती गई। समाज के स्कूल, धर्मशाला और उसमें बनी दुकानों को ठेके पर दूसरे समाज को दे दिया गया। भारी अनियमितता होती रही। जब भी उन्होंने संजय शुक्ला से इस संबंध में शिकायत की तो उन पर कोई असर नहीं हुआ।

हाई कोर्ट तक पहुंचा मामला

संजय शुक्ला ने जब नहीं सुनी तो विकास अवस्थी ने समाज में सदस्यता सूची और बायलाज को लेकर रजिस्ट्रार और हाईकोर्ट तक मामला लेकर चले गए। विकास के साथ समाज का एक तबका साथ आया। चुनाव तय हुआ तो संजय शुक्ला ने बाबू पैनल बनाकर खुद ही सभापति के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। इधर, विकास अवस्थी ने पारदर्शी पैन बनाकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय भगवती प्रसाद मिश्रा के बेटे अरविंद मिश्रा को शुक्ला के सामने खड़ा कर दिया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि विजयनगर स्थिति कॉलेज की जमीन भगवती प्रसाद मिश्रा ने ही सुरेश सेठ से दिलवाई थी।

मतदान के लिए मात्र छह घंटे

कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा के चुनाव दो मार्च यानी रविवार को हैं। विकास अवस्थी का कहना है कि कुल 4300 सदस्यों वाली इस सभा के चुनाव में मतदान का समय मात्र 6 घंटे रखा गया है। मतदान केंद्र भी विजयनगर में बनाया गया है। इससे मतदान पर असर पड़ेगा।

पारदर्शी पेनल

सभापति-अरविंद मिश्रा, उप सभापति-कमलेश पांडे, उमाशंकर पांडे, जगदीश दीक्षित। मंत्री-विकास अवस्थी। सहमंत्री-उमेश पांडे। कोषाध्यक्ष-अखिलेश त्रिपाठी।

कार्यकारिणी-गीतांजलि वाजपाई, गायत्रीप्रसाद शुक्ला, संतोष तिवारी, प्रमोद अवस्थी, आलोक दीक्षित, लोकेश वाजपाई, संतोष शुक्ला, रमेश मिश्रा, संतोष मिश्र, आशुतोष दुबे, गौरव द्विवेदी, संस्कार पांडे, नीलेश तिवारी और पवन शुक्ला।

बाबूजी पैनल

सभापति संजय शुक्ला। मंत्री-अनूप वाजपाई। उपसभापति-राजेश्वरी तिवारी, सुरेंद्र वाजपाई, सुलेखा शुक्ला। कोषाध्यक्ष-यू.के. दीक्षित। सहमंत्री-अर्चना अवस्थी।

कार्यकारिणी-विभूति शुक्ला, सुनीता तिवारी, वंदना शुक्ला, प्रकाश मिश्रा, रामचंद्र दुबे, सतीश दुबे, प्रकाश वाजपाई, अनिल दुबे, सतीश पांडे, सच्चिदानंद द्विवेदी, ओमप्रकाश शुक्ला, आनंद मिश्रा, उमाशंकर चतुर्वेदी, दीपक शुक्ला।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर: 33 साल बाद भी हुकमचंद मिल के 380 परिवारों को नहीं मिला हक का पैसा, इंतजार बरकरार

इंदौर की हुकमचंद मिल बंद होने के 33 साल बाद भी 380 परिवारों को 80 करोड़ रुपये का बकाया नहीं मिल सका है। हुकमचंद मिल के श्रमिक आज भी अपने हक की राशि का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल में बाढ़ से तबाही: काठमांडू में फंसे भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया

नेपाल में बाढ़ के चलते फंसे 149 से अधिक भारतीय तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है। विदेश मंत्रालय और वायुसेना ने राहत अभियान तेज कर दिया है।

अमेरिका में बोले मोहन भागवत: विविधता ही भारत की ताकत, कर्मभूमि के प्रति रहें निष्ठावान

न्यूयॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में मोहन भागवत का संबोधन हुआ, जिसमें उन्होंने प्रवासियों से कर्मभूमि के प्रति निष्ठावान रहने और विविधता का सम्मान करने का आह्वान किया।

इंदौर में सरकार पर बरसे उमंग सिंघार, बोले- छात्र हनुमान जैसे, लंका जलना तय

इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का हमला प्रदेश सरकार पर तीखा रहा। उन्होंने भर्ती, दूषित पानी, भू-माफिया और महंगाई के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

एमपी पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती की तैयारी, सितंबर से शुरू हो सकती है प्रक्रिया

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 9,662 पदों पर एमपी पुलिस भर्ती का प्रस्ताव ईएसबी को भेज दिया है। सितंबर में इसका नोटिफिकेशन जारी होने की उम्मीद है।

चर्चित IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित अधिकारी आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्र साझा कर पद छोड़ने की जानकारी दी।

पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द्विपक्षीय संबंधों पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया है। इस दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर भी सहमति बनी।

मन की बात: पीएम मोदी ने की ‘नशा-मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में नशा मुक्त युवा अभियान की प्रगति की सराहना करते हुए देश को ड्रग-फ्री बनाने का आह्वान किया।

पन्ना में मूसलाधार बारिश से टापू बना उमरी गांव, ग्रामीणों के रेस्क्यू में जुटी SDERF

पन्ना जिले में भारी बारिश के कारण उमरी गांव टापू बन गया। प्रशासन ने पन्ना में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 47 ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाला।

नेपाल बाढ़ संकट: भारत ने भेजी 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप, टनल रेस्क्यू टीम भी रवाना

नेपाल बाढ़ राहत के तहत भारत ने 11 टन राहत सामग्री की चौथी खेप काठमांडू भेजी है। इसमें टनल रेस्क्यू टीम, बेली ब्रिज और फॉरेंसिक विशेषज्ञ शामिल हैं।

सांसद ने एयरपोर्ट पर सीएम को दिया कार्यक्रम में आने का निमंत्रण, चर्चा ऐसी कि सियासी भूचाल आ गया

इंदौर एयरपोर्ट पर सांसद शंकर लालवानी ने सीएम मोहन यादव को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। कुछ सेकंड की इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं।

MP: राजा राम की नगरी से तय होगा BJP का सियासी एजेंडा, जेन-जी वोटर्स पर फोकस

ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मिशन 2028 और जेन-जी वोटर्स को लेकर अहम रणनीतिक फैसले लिए गए हैं।

रूस से रिकॉर्ड कच्चे तेल की खरीद के बीच भारत ने ऐसे साधी अपनी ऊर्जा सुरक्षा

भारत ने रूस से कच्चा तेल आयात में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जुलाई 2026 में रूसी तेल की हिस्सेदारी 50 फीसदी पार कर गई।

‘नेता आया है या तुम्हारा बाप…’ CM जनसंवाद में अधिकारियों पर भड़कीं रीना मीणा

श्योपुर के रायपुरा में रीना मीणा जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकारियों की कार्यशैली पर बुरी तरह भड़क गईं और खरी-खोटी सुनाई।

एक्सपोर्ट हब योजना में शामिल हुआ इंदौर, स्थानीय उत्पादों के निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार

एक्सपोर्ट हब योजना के तहत इंदौर को अंतरराष्ट्रीय व्यापार केंद्र बनाया जाएगा, जिससे फार्मा और ऑटो सेक्टर के निर्यात को नई गति मिलेगी।

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की चेतावनी, खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग पर अड़े किसान

इंदौर में दूध की सप्लाई बंद करने की किसानों ने चेतावनी दी है। खरीद मूल्य 65 रुपये प्रति लीटर तय करने की मांग पर किसान अड़े हुए हैं।

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म का फर्जी मैसेज आए तो सावधान, इंदौर में अलर्ट जारी

लाड़ली बहना योजना के नए फॉर्म के नाम पर 1500 रुपये तक की अवैध वसूली की जा रही है। इंदौर प्रशासन ने फर्जी संदेशों को लेकर अलर्ट जारी किया है।

MP: बालाघाट में CM मोहन यादव का ऐलान, बीमारी से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

बालाघाट दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बीमारी से जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

रेलवे का बड़ा तोहफा: 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को मंजूरी, गोरखपुर-दिल्ली रूट भी शामिल

रेलवे बोर्ड ने 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दे दी है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली समेत कई प्रमुख रूट शामिल हैं।

ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची से रेप और मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

ग्रेटर नोएडा पुलिस मुठभेड़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मुख्य आरोपी बलराज उर्फ बल्ला मारा गया। पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई की।

समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से विवाद

समय रैना विवाद ने तूल पकड़ लिया है। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में बिहार और कश्मीरी पंडितों पर की गई टिप्पणियों पर नेताओं ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

नीरज चोपड़ा को बड़ा झटका, टखने की चोट के कारण 2026 सीजन और एशियन गेम्स से बाहर

स्टार भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा की चोट के कारण 2026 के पूरे सीजन और एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। टखने में लिगामेंट टीयर के चलते उन्होंने यह फैसला लिया।

राहुल गांधी 12 सितंबर को आएंगे इंदौर, नेहरू स्टेडियम में छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

राहुल गांधी का इंदौर दौरा 12 सितंबर को तय हुआ है। वह नेहरू स्टेडियम में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत युवाओं से संवाद करेंगे।

नेपाल बाढ़: भारत ने IAF विमान से भेजी 10 टन राहत सामग्री, लापता भारतीयों की तलाश तेज

नेपाल में भीषण आपदा के बीच भारत ने नेपाल बाढ़ राहत सामग्री की पहली खेप काठमांडू भेजी है। भारतीय वायुसेना और बचाव दल मिशन में जुटे हैं।

मध्य प्रदेश में दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले से चंचल शेखर और अंशुमन यादव को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग, 30 स्कूली बच्चे खंडवा में बीमार

मंगला एक्सप्रेस में फूड पॉइजनिंग की घटना से खंडवा स्टेशन पर हलचल मच गई, जब पैंट्री कार का खाना खाने से 30 स्कूली बच्चे बीमार हो गए।

गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना

गंगाजल विवाद पर राहुल गांधी ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पर प्रहार किया। शुद्धिकरण को संविधान विरुद्ध बताया।

सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में ₹800 की कमी। जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर।

चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश

सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया। रिलायंस ने आरोपों को निराधार बताया।

MP में कमजोर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।