होली पर दिए फराह खान के बयान पर बोलीं विधायक उषा ठाकुर-वर्ग विशेष का स्वभाव है सनातनी त्योहारों पर टिप्पणी करना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

–नितिन जैन

इंदौर। बॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर फराह खान ने कुछ दिन पहले होली को छपरियों का त्योहार बताया था। आज इंदौर में भाजपा विधायक उषा ठाकुर से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वर्ग विशेष का स्वभाव है सनातनी त्योहारों पर टिप्पणी करना। हम दूसरे वर्ग के त्योहारों का जिक्र नहीं करते कि वे किस तरह क्रूरता से भरे हैं। किसी को भी किसी के त्योहार पर टिप्पणी नहीं करना चाहिए।

उषा ठाकुर ने कहा कि फराह खान के पास जानकारी का अभाव हो सकता है। हमारे प्रमुख सनातनी त्योहारों में होली, दीपावली, दशहरा और रक्षाबंधन अनादि काल से चले आ रहे हैं। होली तो सबसे पावन त्योहार है। सामाजिक समरसता का महा पर्व। भगवान श्रीकृष्ण ने जिसकी महत्ता को स्थापित किया। आज भी हम भगवान कृष्ण और मां राधा के चित्र को लेकर भाग उत्सव मनाते हैं। ठाकुर ने कहा कि कहा सनातन के समस्त त्योहार समरसता, संस्कृति और संवेदना को लेकर हैं। हम दूसरों के मतपंथों को लेकर बात नहीं करते हैं। वर्ग विशेष के ढेरों त्योहार कितने क्रूरता भरे हैं। हम तो इस पर कोई टिप्पणी नहीं करते।

फराह पर दर्ज हो चुका है प्रकरण

पिछले माह फराह खान ने हिंदू त्योहार होली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की और होली को छपरियों का त्योहार बताया। उनकी इस टिप्पणी के बाद लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है, साथ ही उनके ऊपर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और फराह खान के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। यह शिकायत हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकाश फाटक ने अपने वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख के माध्यम से दायर की है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।