बैतूल के एचडीएफसी बैंक ने अपनी ‘चौकीदारी’ में रखे पैसे ही उड़ा लिए, अब क्या लोग बैंक पर भी भरोसा न करें?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के बैतूल के एचडीएफसी बैंक में जो कुछ भी हुआ, उस पर सहज ही किसी को भरोसा नहीं हो रहा। आखिर लोग बैंक में ही तो पैसा जमा करेंगे। इस बैंक की करतूत ने तो लोगों का भरोसा ही उठा दिया। बैतूल के एचडीएफसी बैंक पर ग्राहकों की जमापूंजी के गबन और ग्राहकों का पैसा आईपीएल सट्टे में इस्तेमाल करने के गंभीर आरोप लगे हैं। छह से ज्यादा ग्राहकों ने गबन की शिकायत की है।

बेटी की शादी के लिए रखे पैसे गायब

गबन का शिकार ग्राहक अब अपने रुपए वापस पाने की आस में जिम्मेदारों के द्वार खटखटा रहे हैं। एक ग्राहक का कहना है कि उसने अपनी बेटी की शादी के लिए जब अपनी एफडी से पैसा निकालने का प्रयास किया तो पता चला कि एफडी में जमा 5 लाख की रकम पहले से ही गायब है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक के कुछ कर्मचारियों ने फर्जी क्रेडिट कार्ड, एफडी, सेल्फ चेक और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन आदि के माध्यम से लाखों का गबन किया है। किसी ग्राहक की एफडी से रकम गायब है, तो किसी ग्राहक के चेक और नगद जमा करने के बावजूद उनके खाते खाली हो चुके हैं। यहां तक कि फर्जी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी ग्राहकों ने ठगी के आरोप लगाए हैं। गबन का शिकार हुए ग्राहक अब अपने रुपये वापस पाने के लिए भटक रहे हैं।

कलेक्टर ने जांच का दिया आश्वासन

पीड़ित ग्राहक बैतूल के गंज थाने में शिकायत दर्ज करवाने गए थे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। अब ग्राहकों ने कलेक्टर से मिलकर शिकायतकी है। कलेक्टर ने जांच करवाने का आश्वासन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।