इंदौरी ‘पीसी सरकार’ पिंटू छाबड़ा ने पांच कृषि प्लॉटों को मिलाकर खड़ा कर दिया सी-21 बिजनेस पार्क, रजिस्ट्री से बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। इंदौरी ‘पीसी सरकार’ यानी जमीन के जादूगर गुरजीत सिंह उर्फ पिंटू छाबड़ा ने सभी विभागों पर ऐसा जादू किया कि किसी को रेडीसन चौराहे पर हवा में बनता सी-21 बिजनसे पार्क नहीं दिखा। इस जमीन की रजिस्ट्री के कागजातों से बहुत बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हो रहा है। अगर पूरे मामले की जांच की जाए तो पिंटू,, उसकी पत्नी, बेटा और बेटी पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह से की गई शिकायत में ग्राम खजराना तहसील व जिला इन्दौर म.प्र. के पटवारी हल्का नं. 16 में स्थित सर्वे नं. 33 रकबा 2.75 एकड तथा सर्वे नं. 28/2 रकबा 1.84 एकड़ का जिक्र किया गया था। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसके पार्टनर ने बाले-बाले उक्त भूमि तृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्या. इन्दौर को हस्तांतरित कर दी। तृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था ने वह जमीन चुघ हाउसिंग एंड डेवलपर्स, मेसर्स बेबीलान इन्फ्रास्ट्रक्चर्स प्रा.लि. हरियाणा और तीन अन्य लोगों को बेच दी, जिसका उसे कोई वैधानिक अधिकार नही था। अब इस पर सी-21 बिजनेस पार्क बन चुका है। शिकायत के बाद जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि तृष्णा संस्था का रजिस्ट्रेशन तो 2018 में ही निरस्त हो चुका है।

रजिस्ट्री की कॉपी से बहुत बड़ा खुलासा

जिस जमीन पर पिंटू छाबड़ा ने सी 21 बिजनेस पार्क बनाया है, वह पांच कृषि भूमि का टुकड़ा है। इसकी रजिस्ट्री से बहुत बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हो रहा है। यह सारी रजिस्ट्री बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, गुड़गांव हरियाणा के जीएम आलोक भंडारी के नाम हुई है। रजिस्ट्री चुघ परिवार ने की है और इसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि यह कृषि भूमि है जो तृष्णा गृह निर्माण संस्था से खरीदी गई है। सभी रजिस्ट्रियां वर्ष 2007 में हुई हैं।

आखिर क्या लिखा है रजिस्ट्री में-

-रजिस्ट्री नंबर एक

खसरा नंबर 28/1

विक्रेता-मोहनलाल ताराचंद चुघ , 19 मनीषपुरी कॉलोनी

खरीददार- आलोक भंडारी, जीएम बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्लाट नंबर 124 सेक्टर 44, गुड़गांव, हरियाणा।

रजिस्ट्री में स्पष्ट लिखा है कि 13879 स्केवयर फीट कृषि भूमि की जमीन तृष्णा गृह निर्माण 24/2 नयापुरा इंदौर से खरीदी गई है।

भूमि सेल डीड पर राजेश पिता चंपालाल सिद्ध के साइन हैं

रजिस्ट्री नंबर दो

खसरा नंबर-28/2/2 और 28/3/3

विक्रेता-चुघ हाउसिंग डेवलपर्स , 128, कंचनबाग, इदौर

खरीददार- आलोक भंडारी, जीएम बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्लाट नंबर 124 सेक्टर 44, गुड़गांव, हरियाणा।

रजिस्ट्री में स्पष्ट लिखा है कि 20040 स्केवयर फीट कृषि भूमि तृष्णा गृह निर्माण 24/2 नयापुरा, इंदौर से खरीदी गई है।

भूमि सेल डीड पर राजेश पिता चंपालाल सिद्ध के साइन हैं

-रजिस्ट्री नंबर तीन

खसरा नंबर 28/2/4 और 28/3/4

विक्रेता-नीतेश कुमार पिता मोहनलाल चुघ, 19 मनीषपुरी कॉलोनी, इंदौर

खरीददार- आलोक भंडारी, जीएम बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्लाट नंबर 124 सेक्टर 44, गुड़गांव, हरियाणा।

रजिस्ट्री में स्पष्ट लिखा है कि 20040 स्केवयर फीट कृषि भूमि तृष्णा गृह निर्माण 24/2 नयापुरा, इंदौर से खरीदी गई है।

भूमि सेल डीड पर राजेश पिता चंपालाल सिद्ध के साइन हैं

-रजिस्ट्री नंबर चार

खसरा नंबर 28/2/2 और 28/3/2

विक्रेता-शिवम बिल्डर्स एंड डेवलपर्स

खरीददार- आलोक भंडारी, जीएम बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्लाट नंबर 124 सेक्टर 44, गुड़गांव, हरियाणा।

रजिस्ट्री में स्पष्ट लिखा है कि 20040 स्केवयर फीट कृषि भूमि तृष्णा गृह निर्माण 24/2 नयापुरा, इंदौर से खरीदी गई है।

भूमि सेल डीड पर राजेश पिता चंपालाल सिद्ध के साइन हैं

-रजिस्ट्री नंबर पांच

खसरा नंबर 28/2/5 और 28/3/1

विक्रेता,-श्रीमती रीना देवी पति मोहनलाल चुघ, 19 मनीषपुरी कॉलोनी, इंदौर

खरीददार- आलोक भंडारी, जीएम बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर, प्लाट नंबर 124 सेक्टर 44, गुड़गांव, हरियाणा।

रजिस्ट्री में स्पष्ट लिखा है कि 20040 स्केवयर फीट कृषि भूमि तृष्णा गृह निर्माण 24/2 नयापुरा, इंदौर से खरीदी गई है।

भूमि सेल डीड पर राजेश पिता चंपालाल सिद्ध के साइन हैं

अब समझिए पिंटू छाबड़ा की जादूगरी

इंदौर पीसी सरकार गुरजीत सिंह उर्फ पिंटू छाबड़ा ने बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर गुड़गांव के नाम जमीन खरीदी और फिर बेबीलोन पर कब्जा कर लिया या आलोक भंडारी नाम का एक फर्जी बंदा खड़ा कर दिया। 2007 में रजिस्ट्री होने के बाद 2008 में वे डायरेक्टर बन बैठे। 2009 में अपनी पत्नी प्रभोजोत कौर छाबड़ा को डायरेक्टर बना दिया। 2013 में अपने बेटे करण सिंह छाबड़ा को एडिशनल डायरेक्टर बनाया। इसी तरह 2015 में बेटी रिया छाबड़ा को भी डायरेक्टर बना दिया।

गृह निर्माण संस्था पर कमर्शियल बिल्डिंग कैसे?

माना की रजिस्ट्री करते समय भी सारे विभाग आंख मूंदे बैठे रहे। इसके बाद डायवर्शन भी आवासीय में करा लिया तब भी शायद पिंटू की सम्मोहन विद्या में विभाग अंधे हो गए होंगे, लेकिन गृह निर्माण संस्था की जमीन पर इतनी बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग की परमिशन कैसे मिल गई। परमिशन के लिए किन डाक्यूमेंट को आधार बनाया गया। क्या नगर निगम और अन्य विभागों पिंटू छाबड़ा की माया में बेहोश पड़े रहे। सूत्र बताते हैं कि जिस समय यह जमीन ली गई उस समय संयुक्तिकरण भी बंद था। फिर पांच कृषि के प्लॉटों पर बिल्डिंग की अनुमति किसने दे दी। इसके साथ ही जब डायवर्शन आवासीय में हुआ तो संबंधित विभाग क्या नींद में थे जो इतनी बड़ी कमर्शियल बिल्डिंग तनने दी।

सीएम के विरोधी मंत्री हमेशा पिंटू के साथ

पिंटू की जादूगरी ऐसे है कि वह हमेशा सत्ता के करीब रह लेने में सफल हो जाता है। इन दिनों पिंटू को एक ऐसे मंत्री का साथ मिल रहा है जो सीएम डॉ.मोहन यादव के विरोधी माने जाते हैं। अब गृह मंत्री से शिकायत के बाद जांच तो शुरू हो गई, देखना यह है कि पिंटू को बचाने कौन-कौन नेता सामने आते हैं।

इन्वेस्टर्स समिट में भी पहुंच गया था पिंटू

पिंटू इतना बड़ा जादूगर है कि वह हाल ही में भोपाल में हुए इन्वेस्टर्स समिट के दौरान इन्वेस्टमेंट प्रपोजल लेकर पहुंच गया। पहले चाय व्यापारियों के प्लॉट पर एबी रोड पर मॉल बनाना और अब गृह निर्माण संस्था की जमीन पर बिजनेस पार्क बनाकर पिंटू पता नहीं इंदौर और मध्यप्रदेश में किस तरह की इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं। खैर, कानून के जानकार कहते हैं कि अगर इस मामले की सही तरीके से जांच हो जाए तो पिंटू, उसकी पत्नी, बेटे और बेटी पर भी धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हो सकता है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विदेशी सोना तस्करी: डीआरआई की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंची

विदेशी सोना तस्करी की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंच गई है। डीआरआई ने प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक जारी

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन नवंबर तक जारी। यात्रियों की सुविधा के लिए अवधि बढ़ाई गई।

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश, डीजीपी मकवाना अवमानना मामले में पेश हों

डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में राशि न लौटाने पर व्यक्तिगत पेशी की चेतावनी।

पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' का पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशन से इनकार किया। जानिए इसके पीछे के कारण और संभावित नए प्रकाशक।

विदिशा में मिला गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग

विदिशा में गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग की खोज हुई है। यह शिवलिंग विभिन्न धार्मिक परंपराओं का अद्वितीय समन्वय दर्शाता है।

सर्वे: पीएम पद के लिए जनता की पसंद और एनडीए की बढ़त

पीएम पद के लिए जनता की पसंद नरेंद्र मोदी बने हुए हैं। सर्वे में मोदी को 49% और राहुल गांधी को 27% समर्थन मिला है।

बिना फोन के काम करेगा Plaud One इयरफोन, सिम और AI से लैस

बिना फोन के Plaud One इयरफोन की घोषणा। यह इयरफोन eSIM और AI तकनीक से लैस है, जो इसे स्मार्टफोन के बिना भी कार्य करने में सक्षम बनाता है।

राजगढ़ में बस हादसा: ड्राइवर समेत 4 की मौत, 11 घायल

राजगढ़ में बस हादसे में ड्राइवर समेत 4 की मौत और 11 लोग घायल। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

सिंहस्थ 2028: बारिश बाद इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण शुरू

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बारिश के बाद तेज होगा। यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर 30-35 मिनट कर देगी।

टी-72 टैंकों के ओवरहॉल के लिए जबलपुर में ₹450 करोड़ की परियोजना शुरू

जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। यह परियोजना स्थानीय उद्योगों को भी लाभान्वित करेगी।

मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

मंत्री विजयवर्गीय के चीनी पर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मिठाई खाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना

इंदौर में गर्मी-उमस के बीच हल्की बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

इंदौर: तीन बहनों की संदिग्ध मौत, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार

तीन बहनों की संदिग्ध मौत ने इंदौर में सनसनी फैला दी है। पुलिस फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है।

इंदौर की दिविना धूपर ने जीता U-12 टेनिस खिताब

इंदौर की दिविना धूपर ने अहमदाबाद में आयोजित AITA चैंपियनशिप में U-12 का खिताब जीता।

वित्तीय खुलासों पर एचडीएफसी बैंक के खिलाफ अमेरिकी अदालत में मुकदमा

एचडीएफसी बैंक के वित्तीय खुलासों पर अमेरिकी अदालत में मुकदमा, बैंक की प्रतिष्ठा पर सवाल।

नेपाल आपदा: भोपाल के 29 लोग लापता, अंतिम कॉल में भावुक संदेश

नेपाल आपदा में भोपाल के 29 लोग लापता हैं। ये लोग गोसाईंकुंडा तीर्थ स्थल की यात्रा पर थे। अंतिम कॉल में भावुक संदेश मिला।

क्या E10 पेट्रोल फिर से बिकेगा? BPCL प्रमुख ने दी जानकारी

BPCL प्रमुख ने कहा कि E20 को हटाकर E10 पेट्रोल लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। पुराने वाहनों के लिए E10 पर विचार जारी है।

13 गृह निर्माण संस्थाओं के ऑडिट पर कलेक्टर की सख्ती, उपायुक्त को नोटिस

इंदौर के कलेक्टर ने 13 गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के 52 ऑडिट लंबित होने पर सहकारिता उपायुक्त को नोटिस जारी किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक संयंत्र का भूमि पूजन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर में टैंक ओवरहॉलिंग परियोजना का भूमि पूजन किया, जिससे सेना की परिचालन क्षमता बढ़ेगी।

नेपाल बाढ़: पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता

नेपाल में आई बाढ़ के कारण पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय की बहू लापता हो गई हैं। 21 अगस्त को कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गई थीं।