केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का आम आदमी पार्टी पर वार, कहा-गिरगिट और रंग बदलने वालों की टोली है आप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लुधियाना। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को पंजाब में आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गिरगिट और रंग बदलने वालों की टोली है। यह केवल घोषणाएं करने तक ही सीमित हैं। गिरिराज ने कहा कि पुरानी घोषणाओं को पूरा करने की बजाए यह हर समय नई नई घोषणाएं कर देते हैं। काम के नाम पर इनके पास बताने के लिए कुछ नहीं।

पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर लुधियाना पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के पास किसी तरह का विजन नहीं है, इसका खामियाजा दिल्ली के लोगों को भुगतना पड़ा है और इसी के चलते दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी को चलता कर भाजपा के हाथ में सत्ता दी है। इसके बेहतर नतीजे भी दिल्ली में देखने को मिल रहे हैं। विकास की गति तेज होने के साथ लोगों में एक बेहतर सरकार का विश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार का यह अंतिम चरण है, क्योंकि पंजाब के लोग आप की नीतियों से परेशान हो चुके हैं। पंजाब लगातार कर्ज की ओर बढ़ रहा है और पंजाब की आर्थिक स्थिति के साथ यहां के लोग सुरक्षा के लिहाज से भी चिंतित है।

पंजाब के लोग कांग्रेस और आप दोनों की सरकार बनाकर देख चुके हैं, लेकिन पंजाब को प्रगति की ओर ले जाने में दोनों असफल रहे हैं। गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा पंजाब में सरकार बनाने जा रही है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को उनके दिलों में जगह बनानी चाहिए और उन्हें भाजपा शासित राज्यों में हो रहे विकास की पूर्ण जानकारी देनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब की नकल दुनिया करती है, क्योंकि पंजाबी सदा कुछ अलग और बेहतर करने के लिए जाने जाते है। ऐसा होने के बावजूद अच्छी सरकार सत्ता में न होने के चलते पंजाब विकास की पटरी से अछूता है। केवल भाजपा ही पंजाब की बेहतरी के लिए काम कर सकती है।

पंजाब को भी बर्बाद कर देंगे केजरीवाल

गिरिराज सिंह नेकहा कि देश में एक्सपोर्ट की बात करें, तो यह 19 लाख करोड़ से 90 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। इसमें पंजाब की भागीदारी बढ़ाई जा सकती है। लेकिन यहां की सरकार कारोबार की ग्रोथ के लिए सजग नहीं है। विकसित देश और मेक इन इंडिया का सपना पंजाब के बिना अधूरा है। आप सरकार वे पंजाब को गिरवी रख दिया है। केजरीवाल अब पंजाब से राज्यसभा में जाने की तैयारी में हैं। पहले दिल्ली को बर्बाद किया और अब पंजाब में हस्तक्षेप कर यहां की स्थिति को खराब करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, 5 हजार तोतों का आवास खतरे में

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 6365 पेड़ कटेंगे, जिससे 5 हजार तोतों का आवास खतरे में है। हाईकोर्ट ने पेड़ों की कटाई पर रोक लगाई है।

DAVV में शुरू होगी गर्भ संस्कार की पढ़ाई, योग और पोषण पर मिलेगी ट्रेनिंग

DAVV में गर्भ संस्कार की पढ़ाई शुरू होगी, जिसमें योग और पोषण पर विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। यह कोर्स गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होगा।

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।