भीम यूपीआई से करें लेन-देन ,पाएं प्रोत्साहन राशि
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कम मूल्य वाले भीम यूपीआई लेन-देन को प्रोत्साहित करने के लिए एक नई प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 1500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
छोटे व्यापारियों को मिलेगा लाभ
इस योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे व्यापारियों को लाभ पहुंचाना है। योजना के अंतर्गत दो हजार रुपये तक के लेनदेन पर 0.15% की दर से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
भुगतान की प्रक्रिया
-
हर तिमाही पर बैंक स्वीकृत दावा राशि का 80% बिना किसी शर्त के वितरित करेंगे।
-
शेष 20% राशि का भुगतान कुछ शर्तों को पूरा करने के बाद किया जाएगा।


