👉 यह भी पढ़ें:
- अपने घर में ही कांग्रेस नेताओं का झगड़ा नहीं रोक पाए जीतू पटवारी, प्रदेश से कैसे खत्म करेंगे गुटबाजी?
- PM Modi के वीडियो पर राहुल गांधी का निशाना, कहा-छात्रों को क्षमा की जरूरत नहीं, प्रधानमंत्री मांगें माफी
- PM Modi के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का निशाना, जयराम रमेश ने लगाया विक्टिम कार्ड खेलने का आरोप
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rahul Gandhi का सरकार पर हमला, कहा-दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में एके-47, मोदी जी कहां गया आपका वादा
- Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला
0:00 left
भोपाल। विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस हर दिन कोई न कोई नया ड्राम कर रही है। कभी कांग्रेस विधायक चेहरे पर नकाब पहन कर आए, तो कभी सांप लेकर विधानसभा पहुंचे। सोने की ईंट लेकर भी प्रदर्शन किया गया। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में एक विधायक कुंभकरण बनकर आए।
आज महिदपुर के कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बोस कुंभकरण के वेश में विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सड़क पर लेटकर सरकार पर परिवहन घोटाले, बेरोजगारी औ किसानों के मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कांग्रेस के विधायकों ने पुंगी बजाकर उन्हें उठाने की कोशिश की। करीब दस मिनट तक बीन बजाने के बाद भी कुंभकरण नहीं जागा तो नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने अलग से प्रयास किए, तब जाकर कुंभकरण नींद से जागा। उसके जागने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कुंभकरण से पूछा कि क्यों नहीं जाग रहे थे, तब उसने खुद को सरकार बताते हुए कहा कि मेरी जब इच्छा होगी तभी जागूंगा। इस प्रदर्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है और प्रदेश में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं। इसलिए इस प्रकार से नाटक कर सरकार को जगाने का प्रयास किया गया है।
सारंग बोले-फोटो खिंचाने के लिए नौटंकी
कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सांरग ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सारंग ने कहा कि कांग्रेस फोटो खिंचाने के लिए प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा में जनता की समस्याओं के बारे में चर्चा होनी चाहिए। जनता की समस्याओं पर चर्चा के लिए हम सदा तैयार हैं।



