एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपना बताकर पेश कर दिया चाइनीज रोबोट, सरकार ने एक्सपो से निकाला, काटी पवेलियन की बिजली

Date:

नई दिल्ली। एआई समिट में ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीन के रोबोटिक डॉग को अपना बताकर पेश कर दिया। समिट में यूनिवर्सिटी की तरफ से इस रोबोट को भारत में विकसित एआई टेक्नोलॉजी के तौर पर पेश किया गया था। दावा था कि यह रोबोट यूनिवर्सिटी की इन हाउस डेवलपेड तकनीक है। यूनिवर्सिटी का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद सरकार ने यूनिवरर्सिटी को एआई समिट एक्सपो को तत्काल खाली करने के लिए कहा गया है। उसके पवेलियन की लाइट भी काट दी गई है।

इस रोबोट को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यह रोबोट असल में चीन की कंपनी का बना हुआ मॉडल है। china pulse ने सोशल मीडिया पर रोबोट की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर दावा किया कि यह वही मॉडल है, जो पहले चीन की एक रोबोटिक्स कंपनी द्वारा प्रदर्शित किया जा चुका है। अब सामने आया है कि ये दरअसल चीनी कंपनी Unitree Robotics का मॉडल है, जिसे विदेश से खरीदा गया था कि भारत में बनाया गया है।

इस मामले में यूनिवर्सिटी का कहना है कि उन्होंने इसे डेवलप करने का दावा कभी नहीं किया, बल्कि यह छात्रों के सीखने के लिए लाया गया एक टूल है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रतिनिधि मीडिया से बातचीत के दौरान रोबोटिक डॉग के फीचर्स समझा रही हैं। वीडियो में इसे ओरियन नाम दिया गया और कहा गया कि इसे यूनिवर्सिटी केसेंटर ऑफ एक्सीलेंसने तैयार किया है। विवाद सामने आते ही समिट प्रशासन ने आज कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को पवेलियन की बिजली काट दी और स्टॉल पर मौजूद प्रतिनिधियों को कैंपस खाली करने का आदेश दे दिया।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related