संभल के सीओ अनुज चौधरी फिर चर्चा में, पीस कमेटी की बैठक में कहा-ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो आपको गुजिया भी खानी होगी

Date:

लखनऊ। संभल के सीओ एक बार फिर चर्चा में हैं। इससे पहले वे होली और जुम्मे को लेकर बयान देने के कारण चर्चा में आए थे। इस बार उन्होंने संभल में ईद, नवरात्रि और रामनवमी से पहले हुई पीस कमेटी की बैठक में कहा कि अगर आपको ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो आपको गुजिया भी खानी पड़ेंगी। एक पक्ष तो खाता है और दूसरा नहीं खाता तो यहां भाईचारा खत्म हो जाता है।

अनुज चौधरी ने कहा कि हमें नेता गिरी नहीं करनी है, मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया जाता है हम यहां किसी का पक्ष लेने नहीं शांति कायम करने के लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 52 जुम्मा और होली वाले बयान कहा कि अगर मेरी बात इतनी ही गलत थी तो क्यों हाईकोर्टसुप्रीम कोर्ट नहीं जाया गया, मुझे सजा करवाते। चौधरी ने कहा कि हम प्रशासनिक सेवा में हैं और इस समय हमारी यही जिम्मेदारी रहती है कि अपना काम सही से करें। किसी भी तरह की समस्या होगी तो वो आपको भी झेलनी पड़ेगी और हमें भी झेलनी पड़ेगी। चौधरी ने कहा कि पिछले समय में संभल को छोड़कर यूपी के किसी भी जिले में कोई बवाल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि दंगे में कितने लोग थे लेकिन कोई भी आदमी बिना सबूत के जेल नहीं जा रहा है। इस दंगे में नाम तो ढाई हजार लोगों का है, लेकिन ऐसा नहीं है की किसी के साथ कुछ गलत किया जा रहा हो।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related