पीएम मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में किया मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के महुआ कुकीज का जिक्र

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में मध्यप्रदेश की चर्चा भी की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने छिंदवाड़ा जिले में आदिवासी क्षेत्र में महुआ के फूल से बने कुकीज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारे गावों और आदिासी समुदायों में महुआ के फूलों का महत्व बहुत है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के राजाखोह गांव में चार बहनों ने महुआ के फूलों से कुकीज बनाने की पहल की है। यह कुकीज अब बेहद लोकप्रिय हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, मन की बात में आज एक चटपटा सा, अटपटा सा सवाल! क्या आपने कभी फूलों की यात्रा के बारे में सोचा है? कुछ फूल मंदिरों तक पहुंचते हैं, कुछ घरों की शोभा बढ़ाते हैं, तो कुछ इत्र में मिलकर चारों ओर खुशबू बिखेरते हैं। लेकिन आज मैं आपको फूलों की एक अनोखी यात्रा के बारे में बताऊंगा। उन्होंने कहा कि आपने महुआ के फूलों के बारे में तो जरूर सुना होगा। हमारे गांवों में, विशेष रूप से आदिवासी समुदायों में, इसके महत्व को अच्छी तरह समझा जाता है। अब देश के कई हिस्सों में महुआ के फूलों की यात्रा एक नए रास्ते पर निकल पड़ी है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के राजाखोह गांव में चार बहनों ने महुआ के फूलों से कुकीज बनाने की पहल की है। उनके बनाए हुए कुकीज बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि इन महिलाओं की मेहनत देखकर एक बड़ी कंपनी ने उन्हें अपनी फैक्ट्री में काम करने की ट्रेनिंग दी। इससे प्रेरित होकर गांव की कई अन्य महिलाएं भी इस पहल से जुड़ गईं। अब इन महिलाओं द्वारा बनाए गए महुआ कुकीज की मांग तेजी से बढ़ रही है।

हनुमानकाइंड के नए गाने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश के खेल अब लोगों की पसंद बन रहे हैं। रैपर हनुमानकाइंड का नया गानारन इट अपआजकल बहुत फेमस हो रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें कलारीपयट्टू, गटका और थांगता जैसे हमारे पारंपरिक मार्शल आर्ट को शामिल किया गया है। मैं हनुमानकाइंड को बधाई देता हूं कि उनके प्रयासों से दुनिया के लोग हमारी पारंपरिक मार्शल आर्ट के बारे में जान रहे हैं।

गर्मी की छुटि्टयों में प्रतिभा निखारें

पीएम मोदी ने छात्रों को गर्मी की छुट्टियों में नई चीजें सीखने और अपनी प्रतिभा को बढ़ाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं खत्म हो गई हैं और गर्मी की छुट्टियां आने वाली हैं। यह समय है कि आप एक नया शौक अपनाएं और अपनी प्रतिभा को और बढ़ाएं। आजकल बच्चों के लिए ऐसे प्लेटफॉर्म की कोई कमी नहीं है जहां वे बहुत कुछ सीख सकते हैं। पीएम मोदी ने मन की बात में भारत की संस्कृति, त्योहारों और युवाओं के विकास पर जोर दिया। उन्होंने लोगों को देश के विकास में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।तियों को दिखाया गया है। इसमें लोक परंपराओं और पारंपरिक मार्शल आर्ट को भी शामिल किया गया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।