शासन के स्पीड ब्रेकर पर अटकी आईडीए की विवादित अहिल्या पथ योजना, एचबीटीवी ने इस योजना पर उठाए थे सवाल

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण की अहिल्या पथ योजना को अब शासन के स्पीड ब्रेकर से होकर गुजरना पड़ेगा। सरकार ने आईडीए को यह योजना वापस भेज दिया है और इसे संशोधित कर भेजने को कहा है। फिलहाल योजना में अहिल्या पथ के एक तरफ ही स्कीम लगी है, अब दूसरी तरफ भी लगानी होगी।
उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण ने धारा 50 (1) के तहत योजना को तैयार कर शासन के पास मंजूरी के लिए भेजा था। आईडीए ने 15 किमी लंबी, 75 मीटर चौड़ी प्रस्तावित रोड के केवल एक तरफ ही योजना लगाई थी। चूंकि दूसरी तरफ ग्रीन बेल्ट की खेती योग्य जमीन है, इसलिए यहां पर योजना नहीं लगाई थी। 4 अप्रैल को नगरीय विकास विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि केवल एक तरफ ही स्कीम लगाए जाने से योजना का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। यह अपना मकसद भी पूरा नहीं कर पाएगी। लिहाजा, दूसरी तरफ भी योजना लगाकर भेजी जाए। इसके बाद सरकार इस पर कोई फैसला लेगी।
योजना घोषित होते ही उठे थे विवाद
उल्लेखनीय है कि इस योजना के घोषित होते ही इस पर विवाद शुरू हो गया था। आईडीए तथा नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अफसरों ने भूमाफियाओं के साथ मिलकर बड़ा खेल कर दिया था। योजना घोषित होने के लिए होने वाली बोर्ड बैठक के एक दिन पहले तक नगर एवं ग्राम निवेश विभाग ने इस योजना की जमीन पर धड़ल्ले से नक्शे पास किए थे। इसमें आईडीए के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर टीएनसीपी के कई अधिकारी भी शामिल थे। एचबीटीवी न्यूज ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। यह सवाल भी किया गया था कि जब बोर्ड में टीएनसीपी के अधिकारी शामिल हैं, तब ऐसा कैसे हुआ? इसके बाद आईडीए और टीएनसीपी के अधिकारियों ने इस मामले में नियमों का हवाला देना शुरू कर दिया था।
अब फिर से होगी नई कवायद
अब फिर से प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक होगी। योजना की दूसरी तरफ खेती उपयोग की जमीनों को भी अधिग्रहित किया जाएगा। इसके लिए स्कीम लगाने की घोषणा की जाएगी। किसानों की सूची बनेगी। किसकी, कितनी जमीन है, उसकी सूची तैयार की जाएगी। आईडीए यहां भी स्कीम लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शासन के पास नए सिरे से धारा 50 (2) की कार्रवाई करने के लिए भेजेगा। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद दावे, आपत्तियों की प्रक्रिया शुरू होगी।
11 सौ हेक्टेयर की है यह योजना
प्राधिकरण 1170.90 हेक्टेयर जमीन पर पांच योजनाएं विकसित करने वाला था। इसके तहत 15 किमी लंबी 75 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जानी थी। इसके लिए आठ गांवों की जमीन अधिग्रहित कर भूस्वामी को 50 प्रतिशत विकसित भूखंड देने की घोषणा हुई थी। प्राधिकरण ने अहिल्या पथ सड़क का निर्माण करने की समय सीमा पांच वर्ष तय की थी, कहा गया था कि इसे तीन साल मे ही पूरा कर लिया जाएगा। अहिल्या पथ योजना घोषित होते ही प्रशासन ने 8 गांवों में जमीनों की खरीदी, बिक्री, निजी विकास पर रोक लगा दी थी। वहीं योजना के जारी होने के छह महीने जितने नक्शे आसपास मंजूर किए गए थे, उन्हें स्थगित कर दिया गया था।
क्या है अहिल्या पथ योजना
दरअसल, शहरी विकासीकरण को बढ़ावा, प्रमुख सड़कों पर भीड़भाड़ कम करने और कनेक्टिविटी में सुधार के लिए अहिल्या पथ योजना की शुरूआत की गई थी जिसके तहत सड़क को कार्बन न्यूट्रल सड़क, 75 मीटर लंबी सड़क का निर्माण के अलावा हरियाली, वॉकवे, साइकिल ट्रैक और अन्य सुविधाएं शामिल की जाती है। इस योजना के लागू होने पर किसानो की तरफ से इसका जमकर विरोध किया गया था।
फिर सक्रिय हो जाएंगे भूमाफिया
शासन द्वारा प्रस्ताव वापस भेजने के बाद अब फिर से भूमाफिया सक्रिय हो जाएंगे। आईडीए और टीएनसीपी के अधिकारी और दलाल योजना में शामिल होने वाली जमीनों पर फिर से नक्शे पास करने लगेंगे। क्या प्राधिकरण पिछली बार से सबक लेते हुए इस बार टीएनसीपी को नक्शा पास नहीं करने के लिए कोई पत्र लिखेगा? क्या प्राधिकरण और टीएनसीपी के अधिकारी अपने यहां सक्रिय दलालों पर रोक लगा पाएंगे?
ये हैं पांच योजनाएं
रिजलाय से ग्राम रेवती उज्जैन रोड तक आठ गांवों की जमीन से अहिल्या पथ सड़क गुजरेगी।
अहिल्या पथ- 1 – अहिल्या पथ सड़क के 2.90 किमी में रिजलाय, नैनोद, जंबूड़ी हप्सी ग्राम की जमीन पर योजना विकसित होनी थी।
अहिल्या पथ- 2 – सड़क के 3.42 किमी हिस्से में बूढ़ानिया, बड़ा बांगड़दा, जंबूड़ी हप्सी व पालाखेड़ी गांव की जमीन पर विकसित होनी थी।
अहिल्या पथ- 3 – सड़क के 2.48 किमी में पालाखेड़ी, बूढ़ानिया, बड़ा बांगड़दा गांव की जमीन पर विकसित होनी थी।
अहिल्या पथ- 4 – सड़क के 2.94 किमी में पालाखेड़ी, लिंबोदा गारी व बड़ा बांगड़दा गांव की जमीन पर विकसित होनी थी।
अहिल्या पथ -5 – सड़क के 3.28 किमी हिस्से में भौंरासला, लिंबोदा गारी, रेवती व बरदरी गांव की जमीन पर विकसित होनी थी।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।