इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव में एचबीटीवी न्यूज को आउट स्टैंडिंग परफार्मेंस के लिए विशेष सम्मान, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता मीडियाकर्मी भी होंगे सम्मानित

Date:

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब द्वारा 7 से 9 अप्रैल तक इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के मीडिया जगत की जानी-मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इस आयोजन में एचबीटीवी न्यूज को आउट स्टैंडिंग परफार्मेंस के लिए विशेष सम्मान दिया जा रहा है। कार्यक्रम में श्री गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग स्पर्धा वर्ष 2022 एवं 2023 के विजेताओं, इंदौर नगर निगम और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा स्मार्ट सिटीबदलता इंदौर विषय पर आयोजित फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं और अंचल लगने वाले भगोरिया पर्व आधारित फोटो प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे।

यह जानकारी इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी और महासचिव हेमंत शर्मा ने दी। अरविंद तिवारी ने बताया कि अगले वर्ष से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए पृथक से स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव के दौरान चयनित वरिष्ठ पत्रकार एवं अपने विशेष कार्य से मीडिया में अलग स्थान बनाने वाले साथियों को विशेष पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

श्री गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पुरस्कार-2022

प्रथम पुरस्कार विकास मिश्रा, द्वितीय पुरस्कार (संयुक्त) गजेन्द्र विश्वकर्मा गौरव शर्मा, तृतीय पुरस्कार नवीन रांगियाल, पांच विशेष पुरस्कार नीतेश पाल, तरुण तिवारी, राहुल दुबे, बी.एल. पालीवाल और कपिश दुबे को प्रदान किए जाएंगे। इस स्पर्धा की निर्णायक समिति के सदस्य सतीश जोशी, नीलमेघ चतुर्वेदी और विजय चौधरी थे।

श्री गोपीकृष्ण गुप्ता स्मृति श्रेष्ठ रिपोर्टिंग पुरस्कार-2023

प्रथम पुरस्कार रिनारायण शर्मा, द्वितीय पुरस्कार अभिषेक दुबे, तृतीय पुरस्कार (संयुक्त) प्रदीप मिश्रा भूपेन्द्र सिंह, पांच विशेष पुरस्कार प्रमोद मिश्रा, मनीष उपाध्याय, देव कुंडल, हर्षल सिंह राठौर, देवेन्द्र मालवीय को दिए जाएंगे। इस स्पर्धा की निर्णायक समिति में मुकेश तिवारी, शक्तिसिंह परमार औरअनिल कर्मा थे।

आउट स्टैंडिंग परफार्मेंस के लिए विशेष सम्मान

कार्यक्रम में आउट स्टैंडिग परफार्मेंस के लिए संस्थागत रूप से विशेष पुरस्कार एचबीटीवी न्यूज को दिया जा रहा है। इसके अलावा नितिन शर्मा, दीपेश शर्मा, संजय गुप्ता, संदीप पारे, राजेश ज्वेल को भी पुरस्कृत किया जा रहा है। इंदौर की स्वच्छता पर पीएचडी करने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जितेन्द्र जाखेटिया एवं प्रेस क्लब के पत्रकार कल्याण कोष में लगातार 100 महीने आर्थिक सहयोग करने वाले लक्ष्मीकांत पंडित को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

चौरड़िया फाउंडेशन द्वारा स्थापित पुरस्कार
उच्च शिक्षा रिपोर्टिंग 2023 के लिए अतुल गौतम
उद्योग-व्यापार रिपोर्टिंग 2023 के लिए शैलेश पाठक
उच्च शिक्षा रिपोर्टिंग 2024 के लिए दिनेश जोशी
उद्योग-व्यापार रिपोर्टिंग 2024 के लिए लोकेश सोलंकी
स्मार्ट सिटी फोटो प्रतियोगिता
इंदौर नगर निगम और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा स्मार्ट सिटी – बदलता इंदौर विषय पर आयोजित फोटो प्रतियोगिता के परिणाम निर्णायक समिति ने घोषित किए गए। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एचबीटीवी न्यूज के देवेन्द्र मालवीय, द्वितीय पुरस्कार कपिल वर्मा, तृतीय पुरस्कार प्रफुल्ल चौरसिया (आशु) को प्राप्त हुआ है। पांच विशेष पुरस्कार के लिए राजू पंवार, रामचंद्र गंगा, नवीन मौर्य, दीपक चौरसिया पटेल, आनंद शिवरे चुने गए।
भगोरिया उत्सव 2024
भगोरिया उत्सव 2024 फोटोग्राफी स्पर्धा के लिए निर्णायक समिति के सदस्य उपेन्द्र उपाध्याय और तनवीर फारुखी ने प्रथम पुरस्कार के लिए विशाल चौधरी, द्वितीय पुरस्कार के लिए प्रफुल्ल चौरसिया (आशु) और तृतीय पुरस्कार रवीन्द्र सेठिया को चुना गया। इस स्पर्धा में अम्बर नायक, जीतू शिवरे और सुधीर वर्मा विशेष पुरस्कार के लिए चयनित किए गए।

श्री अतुल लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा
2023 – अन्ना दुरई (विजेता), राजेश ज्वेल (उपविजेता), अरविंद तिवारी (तृतीय), रफी मोहम्मद शेख (चतुर्थ)
2024 – विभूति शर्मा (विजेता), राजू घोलप (उपविजेता), किरण वाईकर (तृतीय), रफी मोहम्मद शेख (चतुर्थ)
श्री जीवन साहू स्मृति कैरम स्पर्धा
2023 – जयराज उज्जैन (विजेता), सिराज अहमद (उपविजेता), सतीश गौड़ (तृतीय), अमित त्रिवेदी (चतुर्थ)
2024 – सिराज अहमद (विजेता), अमित त्रिवेदी (उपविजेता), शाकिर सिद्दिकी (तृतीय), दिनेश देवड़ा (चतुर्थ)

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related