राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर बयान पर बीजेपी का तीखा हमला

Date:

राहुल गांधी के चुनाव आयोग पर बयान पर बीजेपी का तीखा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर की गई टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी देश के भीतर प्रधानमंत्री को निशाना बनाते हैं और विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं।

गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “राहुल गांधी देश के हितचिंतक नहीं हैं। वह देश के अंदर प्रधानमंत्री को गोली देते हैं और देश के बाहर जाकर भारत की छवि खराब करते हैं। उन्हें इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।” साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में मिली सजा से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी राहुल गांधी की अमेरिका के बोस्टन में की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, वे भारत और इसकी लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अपनी नफरत जाहिर करने से नहीं चूकते। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष के नेता चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।”

बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, “अनेक चुनाव हारने के बाद भी कुछ राजनीतिक दल ईवीएम, चुनाव आयोग और लोकतंत्र पर सवाल उठाते रहते हैं। वे विदेश जाकर भारत को बदनाम करते हैं, लेकिन देश के लोगों से वोट नहीं पा सकते।”

उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी को यह समझना चाहिए कि भारत की जनता ही वोट देती है। जो लोग विदेशों में छुट्टियां मनाकर भारत को नीचा दिखाते हैं, उन्हें जनता करारा जवाब देगी।”

राहुल गांधी ने अमेरिका के एक कार्यक्रम में दावा किया था कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कुल वयस्कों की संख्या से अधिक मतदान हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि चुनाव आयोग ‘समझौता कर चुका है’ और ‘सिस्टम में गड़बड़ी है’। इस बयान को लेकर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस नेता पर भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related