पहलगाम हमले पर सर्वदलीय बैठक में सरकार ने मानी सुरक्षा में चूक, सभी दलों ने कहा- वे सरकार के साथ हैं

Date:

नई दिल्ली। पहलगाम के आतंकी हमले को लेकर गुरुवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में सभी पार्टी ने इस आतंकी हमले की निंदा की और कहा कि वे सरकार के साथ हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने माना कि सरकार से चूक हुई है। उन्होंने कहा कि ये घटना कैसे हुई और कहां चूक हुई इसके बारे में बैठक में बताया गया। हमारे ऑफिशियल की तरफ से बताया गया घटना कैसै हुई।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा क जहां ये घटना घटी वो मेन रोड पर नहीं है. सभी पार्टी को बताया गया कि सबकुछ सही होते हुए भी एक चूक हुई है और इससे सभी दुखी हैं। हम पता लगाएंगे कि कहां चूक हुई। आगे ऐसी घटनाएं हो उनके लिए प्रबंधन किया गया है। सभी पार्टी के नेताओं ने एक आवाज में कहा है कि सरकार जो भी कदम उठागी हम उसमें साथ हैं। कुछ मुद्दे भी सामने आये, जिसपर सफाई दी गई।

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। पिछले कई सालों से कश्मीर में लोग शांति से अपना व्यापार कर रहे थे, टूरिस्ट रहे थे, गतिविधियां चल रही थी और सब बहुत अच्छा हो रहा था। सभी राजनैतिक दलों ने अपनेअपने विचारों को रखा और एक बात सामने आई कि देश को एकजुट होकर और एक आवाज में बोलना चाहिए। सभी पार्टियों ने कहा है कि वे सरकार के साथ हैं।

हमले में मारे गए लोगों के लिए रखा मौन

सर्वदलीय बैठक शुरू होने पर पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों के सम्मान में कुछ देर का मौन रखा गया। सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिरेजू मौजूद थे। बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित थे। सर्वदलीय बैठक में भाग लेने के बाद राहुल गांधी ने बताया कि हर एक्शन पर सरकार को पूरा सपोर्ट है।

राहुल बोले-सरकार को विपक्ष का पूरा समर्थन

बैठक के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार कोई भी कार्रवाई करे, विपक्ष उसके साथ है। राहुल ने कहा कि जो भी हुआ है उसको लेकर सभी लोगों ने निंदा की है और विपक्ष ने सरकार को पूरा सपोर्ट किया है। कोई भी एक्शन लेने के लिए। सभी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। हमने कहा कि जम्मूकश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी नौसेना द्वारा ईरानी जहाज ‘टोस्का’ को कब्जे में लेने के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि यह जहाज चीन से ईरान की ओर जा रहा था और उस पर मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े दोहरे उपयोग वाले सामान होने की आशंका जताई गई है। अमेरिकी पक्ष का दावा है कि जहाज पर मौजूद सामग्री का इस्तेमाल औद्योगिक और सैन्य—दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। शुरुआती जांच में ऐसे संकेत मिले हैं कि इसमें रसायन, धातु, पाइप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसी सामग्री हो सकती है, जिन्हें मिसाइल निर्माण में उपयोग किया जा सकता है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए निक्की हेली ने कहा कि जहाज को कई बार रुकने के आदेश दिए गए थे, लेकिन उसने निर्देशों का पालन नहीं किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चीन, ईरान को इस तरह के कार्यक्रमों में सहयोग दे रहा है। जब्त किया गया ‘टोस्का’ ईरानी शिपिंग कंपनी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स से जुड़ा बताया जा रहा है, जिस पर पहले से ही अमेरिकी प्रतिबंध लागू हैं। जहाज को ओमान की खाड़ी में चाबहार बंदरगाह के पास रोका गया। दूसरी ओर, ईरान ने इस कार्रवाई को सशस्त्र समुद्री डकैती करार देते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी थी । तेहरान का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है और इसके गंभीर परिणाम होंगे। ईरान ने यह भी साफ कर दिया है कि जब तक अमेरिकी नाकेबंदी नहीं हटाई जाती, वह इस्लामाबाद में प्रस्तावित दूसरे दौर की वार्ता में हिस्सा नहीं लेगा। गौरतलब है कि अमेरिका पहले भी वर्ष 2019 में इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स पर प्रतिबंध लगा चुका है। उस समय आरोप लगाया गया था कि यह नेटवर्क ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए सामग्री की आपूर्ति में शामिल रहा है।