पहलगाम हमले पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से की बात, शोक व्यक्त किया

Date:

पहलगाम हमले पर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी से की बात, शोक व्यक्त किया

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए चरमपंथी हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की है। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

PM Modi France Visit: PM मोदी की पेरिस में राष्ट्रपति मैक्रों के साथ  द्विपक्षीय बैठक, दोनों देशों में कई समझौते, पीएम ने कहा- भारत और फ्रांस  नेचुरल ...

मैक्रों ने जताया दुख
राष्ट्रपति मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा,
“मैंने अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी से मंगलवार को हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले पर बात की, जिसमें दर्जनों निर्दोष नागरिकों की दुखद मृत्यु हुई है।”

भारत के साथ एकजुटता
उन्होंने आगे कहा कि इस दुखद समय में फ़्रांस भारत और उसके लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है। साथ ही यह भी कहा कि
“फ़्रांस अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ जहां भी ज़रूरत होगी, लड़ाई जारी रखेगा।”

मैक्रों की इस प्रतिक्रिया को भारत के साथ एक मज़बूत राजनयिक और रणनीतिक साझेदारी की पुष्टि के रूप में देखा जा रहा है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related