पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की नापाक हरकतें जारी
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर पर हमला! अज्ञात प्रोजेक्टाइल से इंजन रूम क्षतिग्रस्त
- नांदेड़ हमले के बाद बोले सुखबीर सिंह बादल, कहा- मैं डरता नहीं हूं
- नांदेड़ के गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में आरोपी
- Red Sea Ship Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, समुद्र में डूबा MSV Faize Noore Olya; 13 भारतीय नाविक समेत सभी 14 सुरक्षित
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी , भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी पाकिस्तान अपनी उकसावे वाली गतिविधियों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तानी सेना द्वारा नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार गोलीबारी कर रहा है।

कुपवाड़ा, बारामुला और अखनूर सेक्टर में फायरिंग
28-29 अप्रैल की रात में, पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा और बारामुला जिलों के अलावा अखनूर सेक्टर में भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग की।
भारतीय सेना ने इस फायरिंग का प्रभावी और जोरदार जवाब दिया है, जिससे पाकिस्तान की कोशिशों को करारा मुंहतोड़ जवाब मिला है।
सीमापार से गोलाबारी, कोई जनहानि नहीं
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने
- गड़ी हबीबुल्ला, हलन शुमाली, अलियाबाद, चकोटी और केला बंडी से कुपवाड़ा में फायरिंग की।
- वहीं, भट्टल, कहुटा और फॉरवर्ड कहुटा से जम्मू संभाग के पूंछ क्षेत्र में भारतीय चौकियों को निशाना बनाने का प्रयास किया।
हालांकि अब तक फायरिंग में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
लगातार पांचवें दिन गोलीबारी
यह लगातार पांचवां दिन है जब पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर फायरिंग की है।
भारतीय सेना ने हर बार पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है और देश की सीमाओं की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।



