जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस मध्यप्रदेश में चलाएगी जागरूकता अभियान, जून में भोपाल में होगा बड़ा सम्मेलन, राहुल गांधी आएंगे

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने के फैसले के बाद सभी दल इसे अपने-अपने पक्ष में भुनाने में जुटे हैं। कांग्रेस सहित कई दल लगातार जातीय जनगणना कराने की मांग कर रहे थे। अब मध्यप्रदेश कांग्रेस जातीय जनगणना को लेकर प्रदेशव्यापी जागरूकता अभियान चलाने जा रही है। भोपाल में जातिगत जनगणना को लेकर एक बड़ा सम्मेलन होगा। इसमें राहुल गांधी शामिल होंगे।

यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को भोपाल में आयोजित एक प्रेस कान्फ्रेंस में दी। पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले 11 साल में दो लाख बार अलगअलग मंचों से जातिगत जनगणना कराने की बात कही, लेकिन नरेन्द्र मोदी और बीजेपी के तमाम नेताओं ने जातिगत जनगणना को लेकर अलगअलग तरह के बयान दिए। मोदी ने कहा था जातियों की बात करना पाप है पटवारी ने कहानरेन्द्र मोदी ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा था कि जातियों की बात करना पाप है। जो जातियों की बात करता है, वह पापी आदमी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा था बंटोगे तो कटोगे। यह बयान भी जातिगत जनगणना के खिलाफ ही दिया था। केन्द्र सरकार के बहुत समझदार मंत्री नितिन गडकरी हैं, उन्होंने कहा था जो करेगा जातपात की बात, उसको मैं मारूंगा लात। हमारे शिवराज सिंह चौहान और मोहन यादव ने भी ऐसी बातें कहीं हैं। मोहन यादव ने तो चार जातियां बताईं थीं। उन्होंने कहा था देश में चार जातियां हैं, किसान, युवा, गरीब और महिला। ये भी उन्होंने जातिगत जनगणना को लेकर क्रिटिसिज्म ही किया था।

पटवारी ने राहुल गांधी को दिया श्रेय

पटवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना को सामाजिक समानता का आधार बनाकर इसे केवल राष्ट्रीय विमर्श का केंद्र बनाया, बल्कि भाजपा की वंचितविरोधी नीतियों की पोल खोल दी। 2023 से 2024 तक उन्होंने संसद में, रैलियों में, प्रेस कॉन्फ्रेंस में और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को आंधी की तरह उठाया। तेलंगाना के जातिगत सर्वेक्षण को एक पारदर्शी और समावेशी मॉडल के रूप में प्रस्तुत करते हुए, उन्होंने 50% आरक्षण सीमा को हटाने की मांग उठाकर भाजपा की दलित, पिछड़ा वर्ग विरोधी मानसिकता को ललकारा है। यह राहुल गांधी का अडिग संकल्प और मध्यप्रदेश कांग्रेस का साथ था, जिसने भाजपा को इस ऐतिहासिक फैसले के लिए मजबूर किया। पटवारी ने कहाजातिगत जनगणना की यह जीत राहुल गांधी की उस लंबी लड़ाई का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने बारबार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को केवल उजागर किया, बल्कि उन्हें वापस लेने के लिए बाध्य किया।

भाजपा ने क्या-क्या बोला सब गूगल पर है

पटवारी ने कहा कि भाजपा के 500 से अधिक विधायकों ने जाति जनगणना को लेकर कितनी गलत बातें कही। भाजपा के सांसदों ने कितनी नफरत फैलाई। ये सब गूगल पर उपलब्ध है। आज देश की 82 प्रतिशत संपत्ति देश के 17 प्रतिशत लोगों के पास है, जबकि बची हुई संपत्ति 83 प्रतिशत लोगों के पास है। पटवारी ने कहा कि सरकार द्वारा जाति जनगणना कराने का निर्णय लेना विपक्ष की जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पाकिस्तान में 100 साल पुराने मंदिर पर हमला, भारत की कड़ी प्रतिक्रिया

पाकिस्तान के सिराज गांव में 100 साल पुराने मंदिर पर हमले की घटना पर भारत की कड़ी प्रतिक्रिया।

भारत करेगा महिला चैंपियंस ट्रॉफी 2023 की मेजबानी

भारत ने पहली बार महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की और फाइनल में जापान को 4-0 से हराकर खिताब जीता।

सयाजी होटल से लिए गए 8 में से 5 नमूने फेल, पनीर और पिस्ता भी निकला मिलावटी

सयाजी होटल में खाद्य विभाग की जांच में मिलावट का खुलासा। 8 में से 5 नमूने फेल।

रायसेन जेल में कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, भागने की कोशिश

रायसेन जेल में एक कैदी ने प्रहरी को गोली मारी, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO

पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर के पहले CEO। उनकी नियुक्ति से मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी।

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश

दिशा सालियान की मौत की सीबीआई जांच के आदेश। बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए।

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर

भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते ऑटो-मेटल सेक्टर कमजोर। सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट।

यूपी में स्वाइन फ्लू का कहर: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह संक्रमित

यूपी के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह स्वाइन फ्लू से संक्रमित। राज्य में मामले बढ़कर 685 हो गए हैं।

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती और जुड़वां का निधन

मंडला में एंबुलेंस न मिलने से गर्भवती महिला और उसके जुड़वां बच्चों की मौत। स्वास्थ्य सेवा की कमी।

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत, जांच शुरू

शिवपुरी में एक ही परिवार के चार बच्चों की रहस्यमय मौत की जांच शुरू। स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात संक्रमण को संभावित कारण बताया।