देश के 244 जिलों के साथ आज इंदौर में भी मॉक ड्रिल, शाम 7.30 बजे बजेंगे सायरन, 12 मिनट अंधेरे में डूबेगा शहर

Date:

इंदौर। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से तनातनी के बीच गृह मंत्रालय ने 7 मई को देश के 244 शहरों में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का फैसला लिया है। इंदौर के सभी बीएसएनल टावर पर सायरन लगाए जा रहे हैं। शाम 7.30 बजे ये एक साथ बजेंगे और पूरे शहर में ब्लैक आउट होगा। इससे पहले शाम 4.30 बजे शहर के विभिन्न इलाकों में मॉक ड्रिल होगी, जिसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा।

आज गृह मंत्रालय ने देश के 244 जिलों की सूची जारी की है, जिसमें मध्यप्रदेश के पांच शहर-इंदौर सभोपाल, ग्वालियर, कटनी और जबलपुर शामिल हैं। कलेक्टर आशीषसिंह ने बताया कि मॉकड्रिल दो चरणों में होगी। एक शाम 4 बजे और दूसरी 7.30 बजे। इससे पहले हम सभी अस्पतालों में रेडक्रॉस के साइन भी बनाएंगे। पहली एक्सरसाइज तीन चरणों में होगी। जबकि दूसरी में पूरे शहर में एक साथ सायरन बजाकर ब्लैकआउट किया जाएगा। इसके लिए शहर के सभी बीएसएनएल के टॉवर पर सायरन लगाए जाएंगे।

शाम 4 बजे यह होगा

किसी बिल्डिंग में आग लगने पर तब वहां कैसे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाए।

-हमला होने पर कोई बिल्डिंग डैमेज हो जाती है तो वहां किस तरह से रेस्क्यू ऑपरेशन करना है। यदि अस्थायी अस्पताल की जरुरत पड़ती है तो उसे कैसे पूरा किया जाए।

कोई ऐसा इलाका जो खतरे में गई वहां से नागरिकों को निकालकर बंकर या सुरक्षित जगह पर ले जाना है तो उसकी भी मॉकड्रिल की जाएगी।

शाम 7.30 बजे यह होगा

शाम 7.30 बजे सायरन बजाकर ब्लैक आउट की मॉकड्रिल की जाएगी। 12 मिनट बाद फिर से सायरन बजेगा। इसके बाद लाइट चालू कर दी जाएगी। इस दौरान पावर बैकअप, मोमबत्ती, टॉर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन उसकी रोशनी घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। बाहर से अंधेरा दिखना चाहिए, तभी ब्लैक आउट की मॉकड्रिल सफल होगी। इस दौरान स्ट्रीट लाइट भी बंद की जाएगी। रोड पर चल रहे वाहन चालकों को भी सायरन बजते ही अपनी लाइटें बंद करना होंगी। सायरन बंद होने के बाद वे भी लाइट ऑन कर सकेंगे। अस्पतालों से भी कहा गया है कि सिर्फ इमरजेंसी लाइट चालू रखें और पर्दे लगा लें ताकि बाहर उजाला न दिखे।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

स्वर कोकिला का मौन: आशा भोसले के निधन से देश शोकाकुल

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल को...