भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद डीजीएमओ स्तर पर बातचीत, सैनिकों की संख्या घटाने पर सहमति

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम के बाद डीजीएमओ स्तर पर बातचीत, सैनिकों की संख्या घटाने पर सहमति

भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के बाद 10 मई को संघर्ष रोकने पर सहमति बनी थी। इसके बाद सोमवार शाम 5 बजे दोनों देशों के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ मिलिट्री ऑपरेशंस (डीजीएमओ) के बीच अहम बातचीत हुई।

India, Pakistan DGMO talks completed for today: Sources – Rising Kashmir

बातचीत के मुख्य बिंदु
भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार, इस बातचीत में दोनों देशों ने यह सुनिश्चित करने पर सहमति जताई कि सीमा पर एक भी गोली नहीं चलाई जाएगी और किसी भी प्रकार की आक्रामकता की शुरुआत नहीं की जाएगी। इसके साथ ही, सीमावर्ती इलाकों और अग्रिम मोर्चों से सैनिकों की संख्या में कमी लाने के लिए तत्काल कदम उठाने पर भी चर्चा हुई।

भारतीय सेना का बयान
इससे पहले दिन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीएमओ लेफ़्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा था कि पाकिस्तान एयरफोर्स के पास भारत के बहुस्तरीय डिफ़ेंस सिस्टम को पार कर भारतीय एयरफील्ड्स या लॉजिस्टिक ठिकानों को निशाना बनाने का कोई मौका नहीं था।

ड्रोन गतिविधि पर नजर
बातचीत के कुछ घंटों बाद सीमा पर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की बात सामने आई जिसे भारतीय सेना ने नकार दिया हालाँकि पाकिस्तान की फितरत को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अब भी पूरी सतर्कता बरते हुए हैं और हालात पर करीबी नजर रख रही हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।