इंदौर की राजनीति में अब संजय शुक्ला के ‘हयात; की चर्चा, भाजपा कार्यकर्ता कह रहे-ज्यादा खुश मत हो, भिया मुफ्त में नहीं जीमवाने वाले

Date:

इंदौर। विधानसभा एक में बुरी तरह हार का सामना करने के बाद अपना धंधा-पानी बचाने के लिए भाजपा में आए पूर्व कांग्रेस नेता संजय शुक्ला कल से खूब चर्चा में हैं। भाजपा में उनकी पूछ-परख तो नहीं हो रही, क्योंकि उनकी विधानसभा में फिलहाल सिर्फ मंत्री ही मंत्री नजर आ रहे हैं लेकिन संजय भिया का धंधा बदस्तूर जारी है। कल उन्होंने ग्रैंड हयात होटल के साथ 400 करोड़ रुपए की डील की। इसका फोटो मीडिया और सोशल मीडिया पर खूब चला और जाहिर है इस पर चर्चा भी चलनी ही थी।

भाजपा में इस बात की चर्चा है कि भिया ने यह बता दिया कि भले ही भाजपा वाले और उनकी विधानसभा वाले मंत्रीजी उनको न पूछें, लेकिन वे बिना किसी सपोर्ट के अपना धंधा चलाने में सक्षम हैं। उनके पास पैसा है और पैसा का कोई तोड़ नहीं होता। उन्होंने ग्रैंड हयात से डील कर मंत्रीजी और भाजपा वालों को यह बता भी दिया है। जब से इस सौदे की खबर आई तब से भिया को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का ढेर लग गया। भाजपा वाले भी खुश और कांग्रेस वाले भी।

कार्यकर्ता कह रहे-हाथ खड़े कर देंगे भिया

सोशल मीडिया पर उछलकूद मचा रहे लोगों को भाजपा के नेता व कार्यकर्ता कह रहे हैं कि ज्यादा खुश मत हो। यह सोचकर तो और भी खुश मत हो कि भिया हयात में जीमवा देंगे। होटल बनने तो दो, भिया के पास जाओगे तो वे कह देंगे-मैनेजमेंट हयात का है। किसी तरह की छूट या फायदा पहुंचाना मेरे बस की बात नहीं। भिया यह भी कह देंगे कि मैंने तो किराए पर दे रखा है।

कांग्रेस वाले कह रहे-भिया से पैसे छूटता नहीं

भाजपा के साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कह रहे कि ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं। भिया पूरे प्रोफेशनल हैं और उनसे पैसा छूटता नहीं। इसलिए होटल खुल जाने के बाद भी भिया के अलावा किसी और को कुछ फायदा नहीं होने वाला।

भिया को सिर्फ अपने धंधे की चिन्ता

इंदौर के राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि भिया को सिर्फ अपने धंधे की चिन्ता रहती है। इसीलिए विधानसभा चुनाव में इतना अपमान सहने के बाद भी भोपाल में मंत्रीजी के हाथ से माला पहन भाजपा में शामिल हो गए। अब अगर गलती से कहीं कांग्रेस की सरकार आ जाए तो फिर भिया कांग्रेस के हो जाएंगे। वैसे भी, भाजपा में आने के बाद भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से उन्होंने संबंध तोड़े थोड़े ही हैं।

भाजपा में चलेगा तो गोलू ही

भाजपा कार्यकर्ता यह भी कह रहे भले ही संजय भिया कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए हैं, लेकिन वे अपने ऊपर से कांग्रेसी ठप्पा नहीं हटा पा रहे। भाजपा में गोलू शुक्ला चल रहे हैं और आगे भी ही चलेंगे। इसलिए संजय शुक्ला का यहां कोई भविष्य नहीं है। मंत्री गुट भी कभी नहीं चाहेगा कि गोलू की जगह संजय शुक्ला चलें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...