भारत-पाकिस्तान में मध्यस्थता की बात पर पलटे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, अब कहा-इस समस्या को सुलझाने में मदद जरूर की

Date:

नई दिल्ली।भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने बयान से पलट गए हैं। कतर की राजधानी दोहा में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारतपाकिस्तान के साथ कोई मध्यस्थता नहीं कराई। उनका कहना है कि इस संघर्ष विराम को लेकर उन्होंने मदद जरूर की है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने भारतपाकिस्तान के साथ कोई मध्यस्थता नहीं कराई। उनका कहना है कि इस संघर्ष विराम को लेकर उन्होंने मदद जरूर की है। इससे पहले उन्होंने कहा था कि व्यापार का दवाब डालकर उन्होंने भारत और पाकिस्तान को संघर्ष विराम के लिए राजी किया। उनके इस बयान पर भारत में राजनीतिक घमासान तेज हो गया था। विपक्ष दलों का आरोप था कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिका के दबाव में आकर यह संघर्ष विराम किया।

दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कतर की राजधानी दोहा में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतपाकिस्तान के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो चुके थे। मिसाइलों की भाषा में बात होने वाली थी। इसीलिए उन्होंने दोनों देशों से बात कर माहौल शांत करवाया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि मुझे उम्मीद है कि मेरे यहां से निकलने के बाद भी मैं यहीं सुनूंगा कि दोनों देश शांत हैं। ट्रंप ने दावा किया कि पाकिस्तान और भारत दोनों बहुत खुश हैं। अब दोनों व्यापार पर बात कर रहे हैं, मगर इसी बातचीत के दौरान वह खुद ही उलझते दिखे। दरअसल इसके बाद उन्होंने कहा कि ये लोग 1000 सालों से लड़ते रहे हैं, मैं नहीं जानता क्या मैं इसे सुलझा सकता हूं। ये काफी कठिन मामला है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।