न मौका न दस्तूर देखता है मंत्रीजी का पारा, बस दुश्मन दिखना चाहिए-मनोज पटेल भला कैसे भूल पाएंगे तिरंगा यात्रा की बेइज्जती

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर के राजनीतिक हलकों में मंत्रीजी का पारा हमेशा चर्चा में रहता है। वह न मौका, देखता है न दस्तूर, किसी की बेइज्जती का मन बना लें तो कहीं भी शुरू हो जाते हैं। ताजा उदाहरण तिरंगा यात्रा का है। जहां बड़ा गणपति चौराहे पर लगे मंच से शहर के सभी नेताओं के सामने खुलेआम विधायक मनोज पटेल की बेइज्जती की गई और सारे नेता चुप रहे। भला मंत्रीजी के सामने बोलकर अपनी बेइज्जती कौन कराना चाहेगा।

भाजपा के सूत्र बताते हैं कि बड़ा गणपति चौराहे पर लगे तिरंगा यात्रा के मंच पर मनोज पटेल को देखते ही मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पारा गर्म हो गया। आग-बबूला होते हुए मंत्रीजी ने कहा-चल हट यहां से, कहां घुस रहा है। जब देखो तब आगे-आगे घुसता रहता है। जब मनोज पटेल ने मंत्रीजी की तरफ देखा तो फिर मंत्रीजी ने कहा-चल हट यहां से। यह वाक्या जब हुआ तो मंच पर भाजपा के कई नेता मौजूद थे। किसी ने कुछ नहीं कहा और न किसी को कुछ कहने की हिम्मत थी। इस वाक्ये के बाद मंत्रीजी मंच के एक सिरे पर और पटेल दूसरे सिरे पर बैठ गए।

अपमान सहकर चुप कैसे रहे पटेल

भाजपा में इस बात की चर्चा है कि इतना अपमान सहने के बाद भी मनोज पटेल चुप क्यों रहे? चाहते तो यात्रा का बायकाट भी कर सकते थे, लेकिन पूरे समय वे यात्रा में रहे। भाजपा अब कहा जा रहा है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो मंत्रीजी की जुबान पर लगाम लगाना कठिन होगा।

पुतला जलाने के बाद से बौखलाए हैं मंत्री

मंत्रीजी की खासियत यह है कि उनकी जिनसे नहीं बनती उनसे गिन-गिन कर बदला लेते हैं। वे किसी भी मौके पर अपने दुश्मनों की बेइज्जती करने से नहीं चूकते। मनोज पटेल से अदावत तो विधानसभा चुनाव के बाद जगजाहिर हो गई थी, जब पटेल ने मंत्रीजी के खिलाफ खुलेआम मोर्चा खोल लिया था। यहां तक कि मंत्रीजी का पुतला भी जला दिया। मंंत्रीजी ने कहा था कि पता नहीं कैसे-कैसे लोग विधायक बन जाते हैं। एक विधायक द्वारा अपने ही मंत्री के पुतले जलाने की घटना पूरी भाजपा में चर्चा का विषय थी। सरकार बनने के बाद ऐसा पहला विवादित मामला सामने आया था। इसके बाद से मंत्रीजी बौखलाए हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कई कांग्रेसी नेता सवार

दिल्ली से रायपुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। फ्लाइट में कई कांग्रेसी नेता सवार थे। रनवे खराबी डायवर्जन की वजह बनी।

रघुवीर यादव को मिला राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान, 39वीं पुण्यतिथि पर खंडवा में समारोह

खंडवा में 39वीं पुण्यतिथि पर रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान मिला। यह पुरस्कार सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम जांच के दायरे में

मध्य प्रदेश में आयुष्मान घोटाला उजागर, 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के संदिग्ध क्लेम जांच के दायरे में हैं। यह मामले योजना की विश्वसनीयता को चुनौती देते हैं।

अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- चुनावों में कांग्रेस लगातार हार रही है

अमित शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव हार रही है। उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी की।

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।