एएमसीए कार्यक्रम के क्रियान्वयन मॉडल को मंजूरी, स्वदेशी एयरोस्पेस क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) कार्यक्रम के क्रियान्वयन मॉडल को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताएं मजबूत होंगी और एक सशक्त घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा मिलेगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Iran-US Deal पर बढ़ा तनाव! ट्रंप के सख्त रुख के बाद ईरान की खुली चेतावनी – क्या टूटने वाला है ऐतिहासिक समझौता?
- आत्मनिर्भर रक्षा की ओर बड़ा कदम: नौसेना ने मिग-29k के स्वदेशी विकास का बिगुल बजाया
- भारत की बड़ी रक्षा सफलता: ओडिशा के चांदीपुर से स्वदेशी VSHORADS मिसाइल का सफल परीक्षण
- ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बढ़ी चिंता: अमेरिका ने चेताया, ‘परमाणु हथियार नहीं होने देंगे’
- स्वदेशी तकनीक का कमाल: तारापुर की पहली परमाणु यूनिट फिर हुई जवान, भारत ने रचा एशिया में इतिहास
- रक्षा शक्ति में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: 114 राफेल और 6 P-8I विमानों की खरीद को हरी झंडी
रक्षा मंत्री के कार्यालय ने मंगलवार को यह जानकारी साझा की। कार्यालय के अनुसार, एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) इस कार्यक्रम को उद्योगों के साथ साझेदारी के जरिए लागू करेगी।
यह कदम भारत की स्वदेशी विशेषज्ञता, क्षमताओं और संसाधनों का उपयोग करके एएमसीए प्रोटोटाइप विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को भी बल मिलेगा।



